Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
फिटकरी से बाल काले कैसे करें? इस 1 चीज के साथ मिलाकर लगाएं फिटकरी, केमिकल हेयर डाई लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
White Hair Home Remedies: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल काफी लोग समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। बालों के समय से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में फिटकरी भी शामिल है। जी हां, इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सफेद बालों को काला करने में भी प्रभावी होते हैं। तो आइए, जानते हैं फिटकरी से बाल काले कैसे करें?

बालों को कैसे काला बनाती है फिटकरी?
फिटकरी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को काला रंग देने का काम करते हैं। साथ ही, फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। यह डैंड्रफ कम करने के साथ-साथ बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है। ऐसे में, अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो आप फिटकरी में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं।
फिटकरी में मिलाएं आंवला
सफेद बालों को काला करने के लिए आप फिटकरी में आंवला मिलाकर लगा सकते हैं। जी हां, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह बालों के पिगमेंट को पुनर्जीवित करने में मदद करता है और उनका नेचुरल रंग बरकरार रखते हैं। जब फिटकरी और आंवले का कॉम्बिनेशन लगाया जाता है, तो यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनता है। इससे सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं।
आवश्यक सामग्री
1 छोटा टुकड़ा फिटकरी
1 चम्मच आंवला पाउडर
1 कप पानी
विधि
सबसे पहले फिटकरी को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें फिटकरी को डालकर उबाल लें। फिर इस पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और इसमें आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। इससे सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे। साथ ही, बाल मजबूत और चमकदार भी बनेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
