Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Minimal Mehndi Designs : हाथों पर स्टाइलिश लगती है मिनिमल मेहंदी, यहां देखें डिजाइन
Minimal Mehndi Designs : करवा चौथ पर मेहंदी लगना एक दस्तूर होता है, जो हर सुहागन महिलाओं के जरूरी होता है। बिना मेहंदी के यह व्रत अधूरा माना जाता है। मगर कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है, जिनके पास दूसरे कामों के वजह से सुंदर और पूरे हाथों में भरे हुई मेहंदी लगाने का समय नहीं बच पाता है। ऐसे में मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन करवा चौथ के लिए एक आकर्षक और सुंदर विकल्प हो सकता है, खासकर अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं। यहां कुछ मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन आइडियाज हैं:

फिंगर टिप्स मेहंदी
सिर्फ उंगलियों के सिरों पर हल्का और सुंदर डिज़ाइन, जैसे कुछ छोटे फूल, बूटे या ज्योमेट्रिक पैटर्न। इन डिजाइंंस से मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी सुंदर नजर आती है।

ट्रेल डिज़ाइन
हथेली के किनारे से शुरू होकर उंगली की तरफ जाने वाला ट्रेल (लता) पैटर्न। इसमें छोटे-छोटे पत्ते, फूल, या जाल डिजाइन बनाए जा सकते हैं।

सर्कुलर मोटिफ्स
हथेली के बीच में एक छोटा सर्कल डिज़ाइन या मंडल (मंडला) बनाएं और उसके चारों ओर कुछ छोटे-छोटे डॉट्स या बूटे डालें। आजकल इसी पैटर्न के मिनिमल मेहंदी खूब ट्रेंड में हैं।

ज्योमेट्रिक पैटर्न
सिंपल ज्योमेट्रिक डिज़ाइन जैसे तिकोने, चकोर या डायमंड शेप में मिनिमल डिज़ाइन बनाएं। यह डिज़ाइन कलाई से लेकर उंगलियों तक हो सकता है। ऐसे डिजाइन हाथों में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

अरेबिक स्टाइल मिनिमल मेहंदी
इसमें बड़े आकार के फूल और पत्तियां होती हैं, जो काफी खाली जगह छोड़कर बनाई जाती हैं, ताकि डिज़ाइन हल्का और खूबसूरत दिखे। अरेबिक डिजाइन फ्रंट और बैक दोनों हाथों में बेहद खूबसूरत नजर आता है।

ब्रेसलेट या कंगन स्टाइल
कलाई पर कंगन जैसा मेहंदी डिज़ाइन और हथेली पर कोई छोटा फ्लोरल मोटिफ बनाया जा सकता है। यह डिजाइन हाथों को खूबसूरत और डिफरेंट लुक देता है। यह डिज़ाइन न केवल सिंपल होते हैं बल्कि इन्हें बनाने में समय भी कम लगता है, जो करवा चौथ के दिन आपके लुक को एलिगेंट और क्लासी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
