Latest Updates
-
बकरीद के मौके पर वायरल हुई 'डोनाल्ड ट्रम्प' भैंस, ब्राउन हेयर और 700 किलो है वजन, देखें वीडियो -
Bihar Style Sattu Paratha Recipe: घर पर बनाएं बिहार का मशहूर और चटपटा नाश्ता -
Padmini Ekadashi Vrat Katha: पद्मिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद -
Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Padmini Ekadashi 2026 Wishes: नारायण का नाम...पद्मिनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Quick Weeknight Mutton Keema Recipe: कम समय में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
डॉन 3 छोड़ने पर Ranveer Singh को FWICE ने किया बैन, क्या अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे 'धुरंधर' एक्टर? -
Budh Gochar 2026: 29 मई को बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलने वाली है बंद किस्मत -
Homemade Crispy Golgappa Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे चटपटे गोलगप्पे -
Kamla Ekadashi Wishes In Sanskrit: पद्मिनी एकादशी पर अपनों को भेजें दिव्य संस्कृत शुभकामनाएं
गंजे हो रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के सिर पर कैसे आए घने बाल? जानें किस ट्रीटमेंट से हुआ कमाल
युवाओं में हेयरफॉल और हेयरलाइन कम होने की समस्या खूब कॉमन हो गई है। आम से लेकर सेलिब्रेटिज तक इस समस्या से गुजर रहे हैं। कई सेलिब्रेटिज जो हेयरलॉस से निपटने के लिए कई तरीके अजमाते हैं।
इन्हीं में से एक हैं भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी। शमी के बाल काफी तेज़ी से गिर रहे थे। अपने हेयरलॉस को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया। हाल ही में मोहम्मद शमी ने कुछ फोटोज शेयर किए थे। जिनमें उनके काफी घने और लहराते हुए बाल नजर आ रहे हैं। आइए जानते है कि कैसे मोहम्मद शमी के बाल इतने घने हो गए?

इस ट्रीटमेंट से हुआ संभव
मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उनके जन्मदिन (3 सितंबर) पर उनके बालों के कम हाने पर ट्रोल किया था। उसके बाद ही उन्होंने गिरते बालों का समाधान खोजा। दरअसल मोहम्मद शमी ने हेयरलाइन को सही करने के लिए हेयरट्रांसप्लांट कराया था। इसकेलिए उन्होंने डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट (DHT) तकनीक का सहारा लिया था।
क्या होता है DHT
डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रोसेस है जिसमें सिर के पीछे या साइड से घने बाल लेकर उस जगह प्लांट किए जाते हैं जहां कम बाल होते हैं या होते ही नहीं है। इसका उपयोग मुख्य रूप से मेल यानी पुरुष पैटर्न गंजापन के इलाज के लिए किया जाता है। इस प्रोसेस में आठ से दस हफ्ते का समय लगता है।
इस प्रोसेस की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी को हेयर ट्रांसप्लांट करवाने पर करीब 4 लाख रुपए का खर्च आया था।

हेयर ट्रांसप्लांट का नुकसान?
- हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट से बालों की जड़े डैमेज होती है। सिर की त्वचा अंदर तक धंस जाती है। इस वजह से अल्सर हो सकता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट ठीक तरह से नहीं होने से सिर पर सूजन की समस्या आ सकती है।
- हेयर ट्रांसप्लांट की वजह सिर के स्कैल्प पर खुजली होना।
- जिन लोगों को हार्ट की बीमारी है या पेसमेकर लगाया है उन्हें ट्रांसप्लांट नहीं कराना चाहिए।
- हेयर ट्रांसप्लांट के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। एनेस्थीसिया डायबिटीज और हाई बीपी वाले मरीजों के लिए खतरनाक होता है।
हो चुकी हैं मौते
- चेन्नई में साल 2016 में भी 22 साल के युवक ने 1,200 बालों को ट्रांसप्लांट करवाया और 48 घंटों के अंदर ही उसकी मौत हो गई थी।
- 2019 में मुंबई के एक व्यक्ति के ट्रांसप्लांट कराने के बाद अनैफिलैक्सिक एलर्जी के बाद चेहरे और शरीर पर गंभीर दर्द भरी सूजन हो गई, जिसके बाद उन्हें बचाया न जा सका।
- गंजेपन की समस्या से छुटकरा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद 2022 में 30 साल के दिल्ली के युवक की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एडवाइजरी जारी करके कहा था कि सिर्फ योग्य डॉक्टर ही हेयर ट्रांसप्लांट सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications