Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
प्रेग्नेंसी में इस खास चीज को चेहरे पर लगाती हैं दीपिका पादुकोण, चेहरे से चुंबक की तरह खींच लेता हैं गंदगी
Mom TO Be Deepika Padukone Skin Care : दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में हैं, वो अपने हेल्थ और स्किन केयर का खूब ध्यान रख रही हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्किन केयर से जुड़ी जानकारी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक खास जड़ी बूटी मंजिष्ठा का भी जिक्र किया था।
मंजिष्ठा से बना फेस पैक चेहरे के लिए कितना फायदेमंद होता है और कैसे आपकी त्वचा की अंदरूनी देखरेख करने के साथ चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करता है। आइए जानते हैं कि मंजिष्ठा क्या होता है और इसके फायदे।

मंजिष्ठा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी
मंजिष्ठा एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है, जिसे मजीठ के नाम से भी जाना जाता है। ये एक पौधा होता है जिसकी जड़ें लाल रंग की होती हैं। इन जड़ों को सुखाकर पीसकर पाउडर भी बनाया जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के इलाज में किया जाता है।
स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं मंजिष्ठा
मंजिष्ठा स्किन से जुड़ी कई समस्या जैसे मुंहासों, सूजन और पिगमेंटेशन आदि को दूर करता है इसके अलावा पित्तदोष को संतुलित करता है, जो त्वचा संबंधित समस्याओं का जिम्मेदार होता है। मंजिष्ठा जड़ी बूटी पित्त दोष को शांत रखती है और चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। मंजिष्ठा बाजार में आपको पाउडर के रूप में मिलता है, जिसका आप फेसपैक लगा सकते हैं। वरना इसकी जड़ें खरीदकर इसका पाउडर बना सकते हो।
फेसमास्क बनाने के लिए आप गुलाबजल और मंजिष्ठा पाउडर का फेसपैक बना सकते हैं वरना सादे पानी से भी इसका फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। जो चेहरे से सारी गंदगी को साफ कर निखार ला देता है।



Click it and Unblock the Notifications
