Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गिरते-झड़ते बालों ने बढ़ा दी टेंशन! घबराने की जगह नारियल तेल से बने इन मास्क को लगाएं
मौसम में हल्का बदलाव होते ही इसका सीधा असर आपके बालों पर नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों की एक्सट्रा केयर करें। दादी-नानी से लेकर हेयर एक्सपर्ट्स भी बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल लगाने की सलाह देते हैं।
कई महिलाएं अपने बालों में ऑयल मसाज तो करती हैं, लेकिन इसके बाद भी बालों से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसे तेल के हेयर मास्क की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको फ्रीज हेयर, झड़ते-टूटते बालों, ड्राई हेयर की समस्या से आसानी से छुटकारा मिलेगा, इतना ही नहीं आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की भी रहेंगे।

जी हां हम नारियल के तेल की बात कर रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी हेयर प्रॉब्लम्स को दूर कर पाएंगे। नारियल के तेल में फैटी एसिड और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। नारियल का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं जो बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल के तेल से बने हेयर मास्क की रेसिपी औऱ इससे बालों को मिलने वाले हेयर बेनिफिट्स के बारे में...
1. नारियल तेल और शहद हेयर मास्क:
सामग्री -
* नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
* शहद - 2 बड़े चम्मच

हेयर मास्क बनाने की विधि -
1. एक कटोरी में नारियल तेल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें।
2. इसके बाद इस मिश्रण को अपने हल्के नम बालों पर लगाएं।
3. स्कैल्प में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए कुछ मिनट के लिए धीरे-धीरे अपने सिर को मालिश करें।
4. अब इस हेयर मास्क को कम से कम आधे घंटे के लिए अपने बालों में लगा रहने दें।
5. आखिर में बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।
हेयर मास्क के फायदे -
नारियल का तेल बालों को मॉइस्चराइज और पोषण देने में मदद करता है, फ्रिज़ हेयर को कम करता है और बालों की चमक को बढ़ाता है। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जिसका अर्थ है कि यह बालों में नमी को आकर्षित करने और बनाए रखने में मदद करता है। यह बालों में कोमलता और प्राकृतिक चमक भी जोड़ता है।
2. नारियल तेल और एलो वेरा हेयर मास्क:
सामग्री -
* नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
* एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच

हेयर मास्क बनाने की विधि -
1. नारियल तेल और एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दोनों सामग्री डालकर मिला लें।
2. इस मिश्रण को अपने स्कैल्प से बालों के सिरों तक लगाएं।
3. बालों के रोम को उत्तेजित करने के लिए कुछ मिनट के लिए अपने स्कैल्प की धीरे से मालिश करें।
4. मास्क को 30 मिनट से एक घंटे तक अपने बालों में लगा रहने दें।
5. हमेशा की तरह अपने बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।
हेयर मास्क के बेनिफिट्स
नारियल का तेल बालों को गहरी कंडीशनिंग देने का काम करता है, जिससे बाल मुलायम हो जाते हैं। एलोवेरा में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं जो स्कैल्प पर डेड स्किन सेल्स की मरम्मत करता है, स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते है और रूसी या स्कैल्प की जलन को कम करने में मदद करता है।
आप इन दोनों हेयर मास्क में से कोई भी एक हेयर मास्क हफ्ते में दो बार अपने बालों में लगा सकते हैं। ये आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ उनकी ग्रोथ बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको कोई एलर्जी है तो बालों में ये हेयर मास्क लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
