Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Monsoon Skin Care Tips: बारिश में भी चाहिए दमकती त्वचा? ट्राय करें ये 5 चमत्कारी घरेलू फेस पैक
Monsoon Skin Care Tips: बारिश आते ही बेशक मौसम सुहाना हो जाता है और गर्मी से निजात मिल जाती है। मगर मानसून कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम भी साथ लाती है। इस दौरान चेहरे पर पिंपल्स, और दाने निकल आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मानसून में स्किन का खास ध्यान रखें। मानसून के मौसम में त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे बेहद असरदार होते हैं। नमी और पसीने के कारण स्किन ऑयली या ब्रेकआउट से परेशान हो सकती है।
ऐसे में ये घरेलू स्किन केयर टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल बरसातों में नमी, पसीना और बैक्टीरिया स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन 5 घरेलू फेस पैक के बारे में जिनके इस्तेमाल से पा सकते हैं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन।

1. बेसन और दही का फेस पैक
मानसून में बेसन और दही का फेस पैक काफी मददगार साबित होता है। इसे लगाने से स्किन चमकदार बनी रहती है। बेसन और दही का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी लें और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से स्किन का ऑयल कंट्रोल होता है त्वचा की अंदर से क्लीनिंग होती है और नेचुरल ग्लो मिलता है।

2. एलोवेरा और नीम का जेल पैक
एलोवेरा स्किन के लिए अच्छा माना जाता है और नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए मानसून में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें उसमें 1 चम्मच नीम पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। इससे मुहांसे और दानों की समस्या दूर हो जाएगी।

3. गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का पैक
गुलाब जल को सबसे बेस्ट स्किन टोनर माना जाता है। बरसातों में स्किन को टाइट और ऑयल फ्री बनाने के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद फेस को नॉर्मल पानी से धो लें।

4. खीरे का रस और शहद
फेस को हाइड्रेट रखने के लिए और ठंडक के लिए खीरे और शहद का फेस पैक बनाएं। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच खीरे का रस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

5. चावल का आटा और टमाटर रस स्क्रब
चावल स्किन को टाइट और ब्राइट बनाने के काम आता है और टमाटर का रस टैनिंग रिमूव करता है। इन दोनों के मिश्रण से चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाया जा सकता है।

इसलिए 1 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें 1 चम्मच टमाटर रस मिलाएं और चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें फिर धो लें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और स्किन चमकदार बनेगी।



Click it and Unblock the Notifications
