Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
मानसून आते ही तेल और मुंहासों ने चेहरे की कर दी ऐसी-तैसी, बारिश में ऐसे रखें स्किन का ख्याल
बारिश के मौसम का अपना एक अलग ही मजा है। आसमान से बारिश की गिरती बूंदे, गर्मा-गर्म पकौड़े खाने का अपना ही अलग आनंद है। लेकिन बारिश का मौसम आपके लिए एक ओर खुशनुमा हो सकता है, वहीं कई लोगों के लिए ये स्किन से जुड़ी समस्याएं भी साथ लाता है।
बारिश के मौसम में नमी के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती है। मानसून में ऑयली स्किन पर पसीने और नमी के कारण गंदगी जम जाती है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। ऐसे में आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मानसुन में इन स्किन केयर टिप्स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

मानसून में स्किनकेयर रूटीन
1. क्लींजिंग है जरूरी
चेहरे की गंदगी, एक्सट्रा ऑयल को दूर करने के लिए अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार ऑयल फ्री क्लीन्जर से साफ करें। ऐसे क्लीन्जर का इस्तेमाल करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल हो, क्योंकि ये तत्व आपके स्किन पर ऑयली होने से बचाते हैं और पिंपल्स की समस्या होने से रोकता है।
2. एक्सफोलिएशन से स्किन रहेगी हेल्दी
डेड स्किन सेल्स को चेहरे से हटाने औऱ पोर्स को खोलने के लिए हफ्ते में 2 बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें। अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड या बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड जैसी सामग्रियों वाले एक्सफ़ोलीएटर का इस्तेमाल करें, जो स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना प्रभावी रूप से आपकी स्किन को एक्सफ़ोलीएट कर सके।
3. टोनिंग से स्किन ऑयल रहेगा कंट्रोल
अपनी त्वचा के पीएच को संतुलित करने और ऑयली स्किन को कंट्रोल करने के लिए अल्कोहल-मुक्त टोनर का यूज करें। ऐसे टोनर को अपनी स्किन पर लगाएं जिसमें विच हेज़ल या ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट जैसे तत्व मौजूद हों, जो आपकी स्किन से एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

4. स्किन को रखें हाइड्रेटेड
ऑयली स्किन को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है, इसलिए हल्का, ऑयल मुक्त मॉइस्चराइज़र चुनें। ऐसे मॉइस्चराइज़र को अपनी स्किन पर लगाएं जो आपके स्किन पोर्स को बंद न करें। बारिश के मौसम में ऑयली स्किन के लिए जेल या वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर अच्छे ऑप्शन होता है।
5. सनस्क्रीन लगाना न भूलें
बारिश के मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें। ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन का आपके स्किन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है।
6. सफाई और डाइट का भी रखें ख्याल
बारिश में भीगने के बाद जब भी आप घर के अंदर आएं तो अपने चेहरे को धोकर साफ करें। बैक्टीरियल ट्रांसफर को रोकने के लिए अपने चेहरे को गंदे हाथों से छूने से बचें। अपनी त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए फ्रेश फल, सब्जियां और खूब सारा पानी पीकर हेल्दी रहें।



Click it and Unblock the Notifications
