Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Monsoon Sticky Skin Care: बारिश में चिपचिपी स्किन ने कर दिय है परेशान? ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय
Monsoon Sticky Skin Care: मानसून का मौसम जहां एक तरफ राहत और ठंडक लाता है, वहीं दूसरी ओर स्किन के लिए कई परेशानियां भी साथ लाता है। खासकर ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता। चेहरे पर बार-बार पसीना आना, चिपचिपापन महसूस होना और त्वचा का dull दिखना ये सभी समस्याएं आम हैं।
लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इस चिपचिपी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जो मॉनसून में स्किन को चिपचिपेपन से बचाने में मदद कर सकती हैं।

रोज वॉटर (गुलाब जल) से करें टोनिंग
मानसून में चिपचिपी स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल में नेचुरल astringent के गुण होते हैं जो स्किन को टाइट करते हैं और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल में रखते हैं। इसे सुबह-शाम कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं।

2. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी स्किन से अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करती है और चेहरे को ठंडक देती है। हफ्ते में 2 बार इसका फेस पैक लगाने से चिपचिपापन काफी हद तक कम हो सकता है।

3. नीम और एलोवेरा जेल
नीम एंटीबैक्टीरियल है और एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखता है बिना ऑयली बनाए। दोनों का मिश्रण चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और चिपचिपेपन दोनों से राहत मिलती है। साथ ही स्किन पर होने वाले पिंपल और एक्ने से भी छुटकारा मिलता है।

4. पपीता और शहद का स्क्रब
पपीता सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। पपीता डेड स्किन सेल्स हटाता है और शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। यह स्क्रब चेहरे को क्लीन और फ्रेश रखने में मदद करता है।

5. ऑइल-फ्री मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
मानसून में स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी है, लेकिन भारी क्रीम से बचें। कोई लाइटवेट और ऑइल-फ्री मॉइश्चराइज़र ही लगाएं ताकि चेहरे पर चिपचिपापन ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
