Latest Updates
-
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स होने से कैसे रोकें? जानिए नेचुरल तरीके
प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में किसी भी महिला को स्ट्रेच मार्क्स होना एक आम समस्या है। स्ट्रेच मार्क्स आपके हेल्थ पर कोई गलत असर नहीं डालता है। इसलिए आपको कोई तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
स्ट्रेच मार्क्स भले ही हेल्थ पर कोई साइड इफेक्ट न डालता हो, लेकिन साड़ी या क्रॉप टॉप जैसे आउटफिट पहनने से आपको रोक सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन से स्ट्रेच मार्क्स को कम करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स के निशान को होने से रोक सकते हैं या उन्हें कम कर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के टिप्स
1. वजन को करें कंट्रोल
स्ट्रेच मार्क्स के निशान को रोकने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है हेल्दी वेट मेंटेन करना। फिर चाहे आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। स्ट्रेच मार्क्स तब हो सकते हैं जब आपका तेजी से वजन बढ़ता है खासकर प्रेग्नेंसी के समय। ऐसे में आप अगर आप तेजी से वजन बढ़ने या वजन घटाने पर ध्यान देते हैं या प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना है तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
2. हाइड्रेटेड रहें
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रहती है। सॉफ्ट स्किन में स्ट्रेच मार्क्स उतने नहीं होते जितने ड्राई स्किन में होते हैं। प्रेग्नेंसी में कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय पदार्थ पीने से परहेज करें। क्योंकि इसके सेवन से भी स्ट्रेच मार्क्स होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. हेल्दी डाइट लें
प्रेग्नेंसी हो या नहीं मगर स्ट्रेच मार्क्स से बचाव के लिए आप एक हेल्दी डाइट फॉलो करें। स्किन को हेल्दी रखने वाले खाद्य पदार्थ अपने खाने में शामिल करें। सुनिश्चित करें कि आपके डाइट में विटामिन सी, डी, ई, प्रोटीन, जैसे पोषक तत्व शामिल करें।
4. फ्रेस स्ट्रेच मार्क्स दिखने पर तुरंत करें इलाज
अगर आप अपनी स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान को होने से रोकना चाहते हैं तो उसके होने पर ही उसका इलाज करने की कोशिश करें। आप इसके लिए अपने डॉक्टर से भी सलाह लें सकते हैं। फ्रेस स्ट्रेच मार्क्स हटाना ज्यादा आसान हो सकता है।
5. रेगुलर एक्सरसाइज
रेगुलर एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपकी हेल्थ अच्छी रहती हैं, बल्कि स्किन भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज आपको हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद कर सकता है। एक्सरसाइज स्ट्रेच मार्क्स को भी कंट्रोल कर सकता है।
6. मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल
स्ट्रेच मार्क्स के निशान हटाने या कम करने में मॉइस्चराइजर काफी मददगार साबित हो सकता है। अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स वाले निशान पर रोजाना लगा सकते हैं। ताकि इस समस्या को बढ़ने से रोक सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications