Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
न्यूली मैरिड सोनाक्षी सिन्हा की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
Bollywood Actress Sonakshi Sinha Skin Care : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में जहीर इकबाल की दुल्हनियां बन गईं। उन्होंने रजिस्टर मैरिज की। इस दौरान लाइट कलर की साड़ी और मिनिमल मेकअप में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं रिसेप्शन में सोनाक्षी ने लाल कलर की साड़ी पहनी थी। बेहद लाइट मेकअप में सोनाक्षी के चेहरे का नेचुरल ग्लो बस देखते ही बन रहा था। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सोनाक्षी की स्किन नेचुरली बहुत ब्यूटीफुल है। यही कारण है कि हर कोई यह जानना चाहता है कि सोनाक्षी की दमकती स्किन का राज क्या है।
सोनाक्षी अपनी स्किन और बालों का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखती है। खुद को हाइड्रेट रखने से लेकर रात को मेकअप रिमूव करके सोने तक कुछ बातों को वह कभी मिस नहीं करती हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी अपनी स्किन को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ होममेड रेमिडीज भी अपनाती हैं।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि नई नवेली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा अपनी स्किन का ख्याल किस तरह रखती हैं।
पीती हैं गर्म पानी
सोनाक्षी सिन्हा अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ करती हैं। वह हर सुबह दो कप गर्म पानी पीती है। इससे उनकी बॉडी के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे ना केवल उनकी हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है, बल्कि स्किन भी नेचुरली ग्लो करती है। इतना ही नहीं, यह उनके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट अप करता है।
सीटीएम रूटीन को करती हैं फॉलो
सोनाक्षी अपने स्किनकेयर रूटीन को बेहद ही सिंपल रखना पसंद करती हैं। वह एक बेसिक सीटीएम रूटीन का पालन करती हैं। इसके अलावा, वह 50 या उससे अधिक एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है। सनस्क्रीन उनकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
बर्फ से स्किन करती है ग्लो
सोनाक्षी सिन्हा अपनी स्किन का ख्याल रखने और उसे चमकदार बनाने के लिए बर्फ का इस्तेमला करती है। वह मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे पर एक मिनट के लिए बर्फ से हल्की मसाज करती है। यह छोटी सी तरकीब न केवल पोर्स को सिकोड़ती है, बल्कि स्किन को एक सुंदर, स्वस्थ चमक भी देती है।
बादाम स्क्रब का करती हैं इस्तेमाल
सोनाक्षी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए होममेड बादाम स्क्रब का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट और कई महत्वपूर्ण विटामिन से भरपूर बादाम उनकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। इसके लिए वह बादाम, ओटमील और दूध को मिलाकर स्क्रब बनाती हैं और इससे हल्के हाथों से स्किन मसाज करती हैं। यह उनकी स्किन की डलनेस और रूखेपन को दूर करने में मददगार है।
शॉवर के बाद एलोवेरा जेल
गर्मियों के मौसम में स्किन को ताज़गी देने के लिए हम सभी ठंडे शॉवर को एन्जॉय करते हैं। अमूमन लोग शॉवर के बाद अपने पसंदीदा मॉइश्चराइज़र का विकल्प चुनते हैं, वहीं सोनाक्षी सिन्हा शॉवर के बाद की त्वचा की देखभाल के लिए प्रकृति की शक्ति को अपनाती हैं। वह हर दिन नहाने के ठीक बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल को लगाती हैं। जेल जल्दी सूख जाता है और चिपचिपाहट नहीं छोड़ता है। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद करता है। साथ ही, सूजन व रेडनेस को दूर करने के साथ-साथ स्किन को अधिक ग्लोइंग भी बनाता है।
मेकअप जरूर करती हैं रिमूव
सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि स्किन के लिए मेकअप के साथ सोना सबसे बुरा है। इसलिए, वह अगर शूट पर भी होती हैं तो भी रात को सोने से पहले कभी भी मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती हैं। सोनाक्षी मानती है कि मेकअप के साथ सोने से आपकी स्किन का एजिंग प्रोसेस काफी तेज हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications