Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
नींबू के रस का सीधे चेहरे पर करते हैं इस्तेमाल, तो जान लें इसके साइड इफेक्ट्स और बचाव के तरीके
नींबू विटामिन C, सिट्रिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है जो स्किन की रंगत को सुधारने, चेहरे से दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। कई लोग अपने चेहरे पर नींबू को सीधे इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक होता है।
नींबू को सीधे त्वाचा पर लगाने से कई स्किन बेनिफिट्स तो मिलते ही हैं लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकती है। नींबू प्राकृतिक होता हैं और इसमें कई कंपाउंड्स होते हैं, जो आपकी स्किन को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल सीधे अपने चेहरे पर क्यों न करें।

स्किन पर सीधे नींबू लगाने के नुकसान
1. चेहरे पर हो सकती है जलन
नींबू का रस बहुत ज्यादा एसिडिक होता है, जिसका पीएच लगभग 2 होता है, और ये आपकी स्किन के नेचुरल पीएच बेलेंस को बिगाड़ सकता है। खासकर सेंसिटिव या ड्राई स्किन वाले लोगों में इसके सीधे इस्तेमाल करें चेहरे पर जलन, रेडनेस, और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।
2. स्किन हो जाती है ड्राई
नींबू के रस की एसिडिक नेचर आपके स्किन से ऑयल को निकाल सकते हैं, जिसके कारण आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर पपड़ी पड़ने लगती हैं और छिलने लगती हैं, जो चेहरे पर गहरे घाव का कारण भी बन सकता है।
3. सनबर्न का बढ़ सकता है खतरा
नींबू के रस में सोरालेन्स, नेचुरल कंपाउड होते हैं जो आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है। नींबू का रस लगाने और फिर अपनी त्वचा को धूप में लाने से सनबर्न, हाइपरपिग्मेंटेशन और धूप से संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

नींबू के साइड इफेक्ट्स को कम करने के टिप्स
1. नींबू के रस को सीधे अपने स्किन पर लगाने से पहले इसके एसिड को कम करने के लिए नींबू के रस को पानी या अन्य सामग्री जैसे गुलाब जल, शहद, एलोवेरा में मिला सकते हैं। ऐसे करने से आपकी स्किन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।
2. अपनी पूरी स्किन पर सीधे तौर पर नींबू का रस लगाने से पहले इसका एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी भी गंभीर स्किन प्रॉब्लम को होने से पहले आप इसे रोक सकें।
3. चेहरे पर नींबू लगाने के समय को कम करें। आप अपनी स्किन पर नींबू का रस लगाकर छोड़ने से बचें। इसके स्थान पर आप कुछ मिनटों में ही अपने चेहरे को साफ कर लें।
4. अगर आप अपनी स्किन पर नींबू का रस सीधे लगाते हैं तो कम से कम कुछ घंटों के लिए धूप में निकलने से बचने की कोशिश करें और बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
