Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Nita Ambani Skin Care : 60 में भी नीता अंबानी कैसे दिखती है 40 की? ये हैं उनकी एवरग्रीन ब्यूटी का राज!
Nita Ambani Beauty Secrets : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत की शादी की तैयारियां चल रही है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में मामेरू और हल्दी जैसे फंक्शन हो चुके हैं। इन फंक्शन से कपल के रिश्तेदारों और मेहमानों और बॉलीवुड सेलेब्स की एक से बढ़कर एक फोटोज सामने आ रही है। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के लुक की हो रही है।
पूरे शादी के फंक्शन में दूल्हे की मां यानी नीता अंबानी के चेहरे की ग्लो देखते ही बनती हैं। एक बात तो माननी पड़ेगी कि 60 साल की उम्र में भी नीता आज भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। नीता अंबानी अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं।

नीता इतनी ज्यादा सुंदर हैं कि उनकी ब्यूटी का राज हर कोई जानना चाहता है। आपके मन में भी यही सवाल आता होगा न कि मिसेज अंबानी की इस उम्र में भी एंटी-एजिंग और फ्लोलेस ब्यूटी का राज क्या है? तो हम लेकर आए है आपके इस सवाल का जवाब। चलिए जानते हैं नीता अंबानी के ब्यूटी से जुड़े सीक्रेट-
फेस को करती है अच्छे से क्लीन
नीता अंबानी अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर से डीप क्लीन करती हैं। ये फेस को डीप क्लीन करने के साथ-साथ आवश्यक नमी को भी मैंटेन रखता है। साथ ही रेग्युलर एक्सफोलिएशन से डेड स्किन निकलती हैं और स्किन को ब्राइट होती है।
टोनर और सीरम
नीता अंबानी स्किन पर टोनर और सीरम का इस्तेमाल करती हैं। टोनर स्किन के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही सीरम में विटामिन ई और सी जैसे कई इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करने और निखार लाने में मदद करता है।
सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर लगाना नहीं भूलती हैं
नीता अंबानी अपनी स्किन को नरिश करने के लिए मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है। मॉइस्चराइजर स्किन को हाइड्रेट बनाए रखकर डलनेस से बचाता है। वहीं सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन करना चाहिए।
खूब सारा पानी और बैलेंस्ड डाइट भी है जरूरी
नीता अंबानी ग्लोइंग स्किन के लिए पानी पीकर बॉडी को हाइड्रेड रखती हैं। इससे स्किन डिटॉक्स होती है और शरीर से सारी गंदगी भी निकल जाती है। पानी के साथ-साथ हेल्दी स्किन के लिए बैलेंस्ड डाइट भी जरूरी है। हेल्दी खाने से शरीर में बेवजह की गंदगी जमा नहीं होती है और यह शरीर और स्किन को हेल्दी बनाए रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
