Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Birthday Special: 33 की उम्र में भी 23 जैसा ग्लो! नोरा फतेही की 'ग्लास स्किन' के पीछे हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
Nora Fatehi Beauty Secrets: बॉलीवुड की 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी गजब की डांसिंग स्किल्स के साथ-साथ नोरा अपनी 'ग्लास स्किन' और नेचुरल ग्लो के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। अक्सर लोग यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि 30 का पड़ाव पार करने के बाद भी उनकी त्वचा 20-22 साल की लड़की जैसी बेदाग और जवान कैसे दिखती है। हर लड़की और महिला भी उन्हीं की तरह ग्लोइंग स्किन की चाहत रखती है।
आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर, हम नोरा के उन 5 ब्यूटी सीक्रेट्स से पर्दा उठा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी घर बैठे वैसी ही चमकती त्वचा पा सकते हैं। नोरा फतेही का मानना है कि सुंदरता केवल महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि सही आदतों और कुदरती चीजों से आती है। आइए जानते हैं नोरा के उन ब्यूटी रूल्स के बारे में जो उन्हें भीड़ से अलग बनाते हैं

1. 'हाइड्रेशन' है चमक का असली राज
नोरा अक्सर अपनी इंटरव्यूज में कहती हैं कि वह दिन भर में 3 से 4 लीटर पानी पीती हैं। पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा अंदर से साफ होती है और चेहरे पर एक नेचुरल चमक बनी रहती है। वह नारियल पानी और ताजे फलों के जूस को भी अपने रूटीन में जरूर शामिल करती हैं।
2. सोने से पहले 'डबल क्लींजिंग'
नोरा चाहे कितनी भी थक जाएं, वह कभी भी मेकअप लगाकर नहीं सोतीं। उनका सबसे बड़ा ब्यूटी रूल है 'क्लींजिंग'। वह अपनी त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए 'डबल क्लींजिंग' मैथड का उपयोग करती हैं, ताकि रोम छिद्र (pores) बंद न हों और पिंपल्स की समस्या न रहे।
3. बर्फ के पानी का जादू (Ice Water Facial)
आपने अक्सर नोरा को शूटिंग से पहले चेहरे को बर्फ के ठंडे पानी में डुबोते हुए देखा होगा। यह न केवल चेहरे की सूजन (puffiness) को कम करता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और पोर्स को टाइट करता है। इससे त्वचा तुरंत फ्रेश और टाइट दिखने लगती है।
4. नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल
नोरा को अपनी त्वचा पर रसायनों (chemicals) का ज्यादा उपयोग करना पसंद नहीं है। वह घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। नोरा का फेवरेट DIY मास्क भी बहुत खास है। वह बेसन, शहद और एक चुटकी हल्दी का पैक चेहरे पर लगाती हैं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जबकि हल्दी और बेसन चेहरे की रंगत निखारते हैं।
5. सनस्क्रीन है 'मस्ट हैव'
चाहे वह शूटिंग पर हों या घर के अंदर, नोरा कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं। वह कहती हैं कि सूरज की हानिकारक किरणें उम्र से पहले झुर्रियां पैदा कर देती हैं, इसलिए स्किन को प्रोटेक्ट करना बहुत जरूरी है।
डाइट और वर्कआउट भी है जरूरी
नोरा का ग्लो केवल स्किनकेयर तक सीमित नहीं है। वह जंक फूड से बचती हैं और अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें जैसे बेरीज, एवोकैडो और हरी सब्जियां शामिल करती हैं। उनके डांस रिहर्सल और वर्कआउट से होने वाला पसीना भी उनकी त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
