Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
फेस्टिव सीजन में स्किन केयर के लिए नहीं मिल रही है फुर्सत, तो घर पर ही लें एक मिनट में Ice Facial
Ice Water Facial : बात चाहे कोरियन स्किन केयर रूटीन की हो या सेलीब्रिटीज के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की, एक्सपर्ट सबसे पहले स्किन को क्लीन करने के लिए कहते है। ताकि बाकी स्किन केयर प्रोडक्ट्स बेहतर तरह से स्किन में एब्जॉर्ब हो पाए। स्किन को क्लीन रखने के लिए यूं तो कई सारे नेचुरल चीजें है। जिसमें एक आइस भी है।
जो हमारी स्किन को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते है, आइस का इस्तेमाल करके घर पर फेशियल किया जा सकता है। खास बात ये है कि ये उन महिलाओें के लिए बेस्ट है जो वर्किंग है या जो पार्लर में जाकर घंटों खराब नहीं करना चाहती।

ये फेशियल केवल 1 मिनट में ही हो सकता है जिसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की नहीं, बस बर्फ और पानी की जरूरत होती है। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप आइस फेशियल करने के तरीके और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे है।
घर पर आइस वॉटर फेशियल कैसे करे
आइस वॉटर फेशियल करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको एक बड़ा बर्तन लेना है और उसमें एकदम ठंडा पानी भर लेना है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा ना हो तो इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े एक्सट्रा डाल लें। अब इस ठंडे पानी में अपने चेहरे को डुबाएं और करीब 30 सेकंड में चेहरा पानी से बाहर निकाल लें। फिर चेहरे को किसी मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें। आप चाहे तो दिन में 2 बार आप ये फेशियल कर सकते हैं। इस तरह 1 मिनट से भी कम में घर पर ही आप आइस वॉटर फेशियल कर लेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- फेशियल करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ पानी से धो लें।
- कभी भी मेकअप रिमूव करने के लिए आइस वाटर का इस्तेमाल न करें।
- आइस वाटर फेशियल के दौरान चेहरे पर मेकअप का यूज न करें।
आइस वॉटर फेशियल के बेनिफिटस
- अगर चेहरे पर ड्राइनेस की वजह से खिंचाव महसूस होता है, या स्किन फट रही है या फिर स्किन में खुजलाहट महसूस होती है तो आइस वॉटर फेशियल से आराम मिल सकता है।
- अगर आपका चेहरा डल और मुरझाया हुआ नजर आ रहा है। तो आप आइस फेशियल जरूर करें। क्यूंकि इससे चेहरा फ्रेश दिखने लगेगा। इससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी भी नजर आएगी।
- अगर आप शादी या कोई अन्य इवेंट में शामिल होने जा रहे है और चेहरे पर इंस्टंट ग्लो पाना चाहते है। तो आइस वॉटर फेशियल जरूर ट्राई करें। क्यूंकि इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है।
- चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में ये फेशियल काफी मददगार है। दरअसल पानी में चेहरा डुबाने पर एकदम से चेहरे का ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और स्किन सेल्स तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। जिससे स्किन हेल्दी और शाइनी नजर आने लगती है।
- ओपन पोर्स को कम करने में भी इस फेशियल का असर दिखता है।
- अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी स्किन पर एजिंग के निशान दिख रहे है। तो ये फेशियल आपके लिए असरकारी साबित होगा, क्यूंकि इसको करने से ब्लैक और वाइट स्पॉट, डार्क सर्कल जैसे एजिंग साइंस कम हो सकते हैं।
- चेहरे पर जो नेचुरल ऑयल होता है वो स्किन पर मेकअप को टिकने नहीं देते। लेकिन अगर आप आइस वॉटर फेशियल करते है तो चेहरे का एक्सेस ऑयल निकल जाता है। जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।
- अगर ज्यादा धूप में रहने, एलर्जी, चकत्ते, या यहां तक कि लगातार सिस्टिक मुँहासे के कारण आपकी त्वचा कच्ची, खुजली और सूजन महसूस होती है, तो ये फेशियल आपके लिए बेनिफिशियल साबित होगा।



Click it and Unblock the Notifications
