Latest Updates
-
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख
हेयरफॉल को रोकने के लिए बालों में लगाते हैं प्याज का रस, तो जान लें इसके नुकसान
बालों के झड़ने की समस्या लोगों में काफी आम होती जा रही है। बालों के झड़ने की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि टूटते बालों को समेटना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर कई बार गंजेपन का सामना भी करना पड़ सकता है।
बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान, प्रदूषण कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, हेयर हीट प्रोडक्ट्स जैसे कारणों से बालों के झड़ने, टूटने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बालों की इस समस्या से बचने के लिए हम कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स, तेल, हेयर मसाज, हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी बालों के झड़ने की समस्या कम नहीं होती है।

कई लोग झड़ते और टूटते बालों की समस्या से बचने के लिए बालों में प्याज का रस या तेल लगाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि बालों के लिए प्याज के रस या तेल में से बेहतर क्या है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बालों पर प्याज के रस या तेल में से क्या बेहतर है इस बारे में विस्तार से बताएंगे।
प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट, संस्थापक और अध्यक्ष, डॉ. निवेदिता दादू के डर्मेटोलॉजी क्लिनिक की डॉक्टर निवेदिता दादू के अनुसार बालों के झड़ने का सामना करने वाले लोगों के लिए प्याज का रस पसंदीदा घरेलू उपचारों में से एक रहा है। प्याज विटामिन सी, बी 6 और फोलेट और आवश्यक खनिजों आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। लेकिन हम में से अधिकांश अभी भी बालों के झड़ने के लिए अधिकतम लाभ निकालने के लिए प्याज के तेल का उपयोग करने के सर्वोत्तम तरीकों से अनजान है। डॉक्टर के अनुसार बालों के लिए प्यार के रस से ज्यादा बेहतर प्याज का तेल होता है। आइए जानें क्यों....
प्याज के रस बालों में लगाने से होने वाली समस्याएं
1. प्याज का रस बालों में लगाने से आपके हेयर ड्राई हो सकते हैं। उनमें रूखापन आ जाता है।
2. प्याज के रस में सल्फर की ज्यादा मात्रा होने के कारण आपके स्कैल्प में जलन और खुजली भी हो सकती है।
3. प्याज का रस बालों में लगाने से आपके बाल से बदबू आती हैं। जिस कारण पूरे घर में भी उसकी महक फैल जाती है। 1
4. बालों में प्याज का रस लगाने के लिए आपको उसे रोज फ्रेश तैयार करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications