Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गंजेपन का शिकार हो गया था ये यूट्यूबर, उड़ गई थी फ्रंट हेयरलाइन, डॉक्टर ने बताया कैसे आई वापस
Elvish Yadav Done Direct Hair transplant : बाल झड़ना आज के समय में युवाओं में काफी कॉमन हो चुका हैं। आजकल सेलेब्स से लेकर कॉमन आदमी भी इस समस्या से काफी परेशान हैं। कुछ समय पहले डायरेक्टर बोनी कपूर और क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी अपने हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से चर्चा में आए थे।
अब फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT2 के विनर एल्विश यादव अपने हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से चर्चा में हैं। एल्विश के बाल आगे से धीरे-धीरे कम होते जा रहे थे यानी उनकी हेयरलाइन ऊंची हो गई थी। इस वजह उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। इस बात का खुलासा एल्विश यादव का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अरीका बंसल ने एक पॉडकास्ट के दौरान किया था।

डॉक्टर ने क्या बताया?
डॉ. अरीका ने शो में बताया, हाल ही में उन्होंने एल्विश यादव का ट्रांसप्लांट किया था एल्विश अभी सिर्फ 26 साल के है, ऐसे में उनका नॉन ट्रिम मेथड से ट्रांसप्लांट किया था। दरअसल यूट्यूबर की हेयर ट्रांसप्लांट से पहले कई टेस्ट कराए गए थे ताकि पता चल सके कि ये उनके लिए सही है भी या नहीं।
जब सारे टेस्ट सही निकले तो यूट्यूबर का ट्रांसप्लांट कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि एल्विश का डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट (DTH) तकनीक से वापस बाल उगाए गए थे जिसके लिए 1981 ग्राफ्ट लगाए गए थे। इसके लिए एल्विश के सिर के पीछे से बाल निकाले गए थे
डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?
हेयर ट्रांसप्लांट वो सर्जिकल मैथड है जिसके तहत सिर के पीछे या साइड में जहां घने बाल हैं, वहां से बाल लेकर उस एरिया में प्लांट किए जाते हैं, जहां बाल नहीं है। इसकी वजह मेल यानी पुरूष पैटर्न गंजापन के इलाज के लिए किया जाता है। ताकि आसपास बालों का वॉल्यूम और डेंसिटी बढे। अगर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले उस शख्स को किसी तरह की बीमारी तो नहीं है उस बारे में पहले ही जान लिया जाता है और उसे ध्यान में रखकर ही हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है। इस प्रोसेस में आठ से दस हफ्ते का समय लगता है।
इस प्रोसेस की कीमत
इस प्रोसेस की कीमत हेयरलाइन या गंजेपन को देखकर लिया जाता है। अमूमन इसमें 2-4 लाख का खर्च आता है।
हेयर ट्रांसप्लांट का नुकसान?
- हेयर ट्रांसप्लांट से बालों की जड़े डैमेज होती है।
- हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- सिर की त्वचा अंदर तक धंस जाती है।
- इस वजह से अल्सर हो सकता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट ठीक तरह से नहीं होने से सिर पर सूजन की समस्या आ सकती है।
- हेयर ट्रांसप्लांट की वजह सिर के स्कैल्प पर खुजली होना।
- जिन लोगों को हार्ट की बीमारी है या पेसमेकर लगाया है उन्हें ट्रांसप्लांट नहीं कराना चाहिए।
- हेयर ट्रांसप्लांट के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। एनेस्थीसिया डायबिटीज और हाई बीपी वाले मरीजों के लिए खतरनाक होता है।
ध्यान दें
गंजेपन की समस्या से छुटकरा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद 2022 में 30 साल के दिल्ली के युवक की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने एडवाइजरी जारी करके कहा था कि सिर्फ योग्य डॉक्टर ही हेयर ट्रांसप्लांट सकते हैं।
इसके अलावा 2019 में मुंबई के एक व्यक्ति के ट्रांसप्लांट कराने के बाद अनैफिलैक्सिक एलर्जी के बाद चेहरे और शरीर पर गंभीर दर्द भरी सूजन हो गई, जिसके बाद उन्हें बचाया न जा सका।



Click it and Unblock the Notifications