Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Home Remedy for Glowing Skin: पपीते के पत्ते से पाएं हाइड्रा फेशियल जैसा ग्लो, नहीं जाना पड़ेगा पार्लर
Papaya Leaf Face Pack For Glowing Skin: हर व्यक्ति चाहे वो महिला हो या पुरुष सुंदर दिखना चाहता है। मगर प्रदूषित पर्यावरण और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की रंगत समय से पहले ही फीकी पड़ जाती है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेने की नौबत आ जाती है। कई बार ये ट्रीटमेंट असरदार भी नहीं होते हैं और चेहरे को और भी ज्यादा खराब कर देते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं। आज हम आपको पपीते के पत्ते (Papaya Leaf for Skin) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लेप ले आप हाइड्रा फेशियल जैसे चमकते ग्लो को पा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे की पपीते के लाभ के बारे में तो सुना था लेकिन पपीते के पत्ते भी कमाल दिखा सकते हैं?
जवाब है हां, दरअसल पपीते के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम (जैसे पपेन), और विटामिन्स स्किन से डेड सेल्स हटाकर उसे गहराई से साफ करते हैं। इससे चेहरे की रंगत निखरती है, दाग-धब्बे दूर होते हैं और आपको मिलता है ग्लोइंग, हाइड्रेटेड और फ्रेश लुक। अगर आप भी सैलून के महंगे खर्च को बचाना चाहते हैं तो पपीते के पत्तों (Papaya Leaf Face Pack) से बना एक साधारण लेप आपके चेहरे को वैसा ही निखार दे सकता है जैसे अभी-अभी हाइड्रा फेशियल करवाकर लाए हों। आइए जानते हैं कि कैसे करें पपीते के पत्तों का इस्तेमाल की निखर जाए आपकी त्वचा और दूर हो जाएं दाग-धब्बे।

पपीते के पत्तों का लेप बनाने के लिए जरूरी सामान
ताजे पपीते के पत्ते - 4-5
गुलाब जल - 1 टेबलस्पून
एलोवेरा जेल - 1 टेबलस्पून
हल्दी - 1 चुटकी (ऑप्शनल)
पपीते के पत्तों का लेप बनाने की विधि
पपीते के पत्तों को अच्छी तरह धोकर पीस लें (मिक्सी या सिल-बट्टे पर)।
अब उसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं।
चाहें तो एक चुटकी हल्दी भी डाल सकते हैं।
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं।
अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार इस पपीता लेप का इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
पपीते के पत्तों का लेप के फायदे
मिलेगी हाइड्रेटेड और चमकदार त्वचा
दाग-धब्बे, पिंपल्स और सन टैनिंग से मिलेगी राहत
स्किन टाइटनिंग और एंटी-एजिंग इफेक्ट
नैचुरल ग्लो बिना किसी साइड इफेक्ट के मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
