Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Perfume vs Body Mist : गर्मियों में बदबू से बचने के लिए परफ्यूम लगाए या बॉडी मिस्ट, जानें दोनों में अंतर?
Difference Between Perfume and Body Mist : बाजार में आजकल फ्रैंगरेंस के नाम पर आपको बॉडी महकाने वाले प्रॉडक्ट के नाम पर परफ्यूम से लेकर बॉडी मिस्ट तक मिल जाएंगे। गर्मियों में शरीर की बदबू से बचने के लिए पहले जहां परफ्यूम लगाना पसंद करते थे वहीं अब धीरे-धीरे बॉडी मिस्ट ने उसकी जगह ले ली है।
वैसे बॉडी मिस्ट को ही परफ्यूम का लाइट वर्जन समझ लीजिए। बॉडी मिस्ट की खुशबू, परफ्यूम से हल्की होती है। इसकी खुशबू 2 से 3 घंटे तक ही शरीर पर ठहरती हैं। जिन लोगों को परफ्यूम की भारी खूश्बू से तबीयत खराब हो जाती हैं।

उनके लिए बॉडी मिस्ट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में परफ्यूम लगाना चाहिए या बॉडी मिस्ट।
बॉडी मिस्ट और परफ्यूम में अंतर?
बॉडी मिस्ट और परफ्यूम एक-दूसरे से बहुत अलग होते हैं। बॉडी मिस्ट को सीधे आप अपनी स्किन पर अप्लाई करते हैं। बॉडी मिस्ट को बनाने के लिए एसेंशियल ऑयल और बहुत ही कम मात्रा में अल्कोहल का इस्तेमाल होता है। इसे सीधे त्वचा पर भी लगा सकते हैं। समर में यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। इसकी खासियत यह है कि यह शरीर को महकाए रखता है इसकी भीनी भीनी खुशबू मूड भी फ्रेश रखता है।
वहीं, परफ्यूम का इस्तेमाल कपड़ों पर ही किया जाता है। कपड़ों पर इस्तेमाल होने की वजह से परफ्यूम की खुशबू जल्दी उड़ जाती है। इसकी तेज खुशबू धूप में सिर दर्द और चक्कर की वजह बन सकता है। कुछ लोगों को परफ्यूम सूट नहीं करता है।
परफ्यूम लगाए या बॉडी मिस्ट
परफ्यूम के मुकाबले बॉडी मिस्ट गर्मी के मौसम में स्किन और शरीर दोनों के लिए अच्छा है। जो लोग बहुत लंबे समय से परफ्यूम का इस्तेमाल करते आए हैं, हो सकता है कि शुरुआती दौर में आपको बॉडी मिस्ट हल्का लगे लेकिन ये स्किन फ्रैंडली होता है।



Click it and Unblock the Notifications
