Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Pimple Popup Tips : पार्टी में जाने से रोक रहा है पिंपल, स्टेप-बाय-स्टेप इस तरह करें पॉप अप
चेहरे पर पिंपल होना किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। वो भी उस समय जब आपका कोई बड़ा दिन हो, या फिर आप किसी फंक्शन में जा रहे हो। ऐसे में आप अपने पिंपल को पॉप अप करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन स्किन के लिए पिंपल को फोड़ना सही नहीं माना जाता है।
पिंपल की समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप इसे फोड़ने लगते है। लेकिन आपको इसका सही तरीका पता नहीं होता है। जिस कारण स्किन पर दाग धब्बे और अन्य तरह की समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं इसका आपके स्किन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

पिंपल को पॉप अप करने से आपकी स्किन पर इंफेक्शन फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए पिंपल को फोड़ने से बचना चाहिए। लेकिन अगर फिर भी आप अपने पिंपल को पॉप अप करना चाहते हैं तो हम आपको पिंपल फोड़ने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पिंपल पॉप अप करने का सही तरीका।
पिंपल को पॉप करने की विधि
क्या चाहिए सामग्री -
* रबिंग अल्कोहल
* सिलाई सुई
* कॉटन पैड
* एंटी-बैक्टीरियल जेल
कैसे पॉप अप करे पिंपल
1. सबसे पहले अपने हाथ और चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लें। ताकि आपके हाथ और चेहरे पर धूल मिट्टी जैसी गंदगी ना हो, जिसके कारण बैक्टीरिया फैलने का खतरा ज्यादा हो।
2. अब रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करके सिलाई सुई को क्लीन करें और फिर सिलाई पिन को अपने व्हाइटहेड या फुंसी के सबसे चौड़े हिस्से में बहुत अत्यंत सावधानी से लगाएं। यह महत्वपूर्ण है कि इसे करते समय आपको खून नहीं निकालना चाहिए या दर्द महसूस नहीं होना चाहिए।
3. कॉटन पैड का इस्तेमाल करके अपने पिंपल को निकालें। मवाद को फुंसी से बाहर आने के लिए धक्का न दें। बल्कि स्किन को तब तक पकड़ कर रखें जब तक वह अपने आप सूख न जाए। ऐसा करने से बैक्टीरिया को त्वचा में वापस जाने से रोकेगा।
4. अब अपने पिंपल वाले एरिया पर एंटी-बैक्टीरियल जेल लगाएं। आप विच हेज़ल, एक प्राकृतिक सुखाने वाले एजेंट का उपयोग भी कर सकते हैं।
नोट: अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो इस तरीके को ट्राई करने से पहले अपने स्किन स्पेशलिस्ट से एक बार सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
