Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
20 रुपए के इन होममेड स्क्रब से दूर करें होठों का कालापन, मखमली और सुर्ख लाल बन जाएंगे Dark Lips
pink lips ke liye gharelu upay : मौसम में बदलाव होने या स्मोकिंग या होंठ चबाने जैसी आदतों के चलते अक्सर होंठ सूखे और बेजान जैसे दिखने लगते हैं। टैनिंग की वजह से भी लोग अक्सर होंठ काले होने की शिकायत करते नजर आते हैं।
अगर आप भी अपने होठों को नेचुरली गुलाबी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों का इस्तेमाल करके न सिर्फ आपकी लिप्स सॉफ्ट होंगे बल्कि उसकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। ये हैं कुछ टिप्स और इसके फायदें।

ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब
ब्राउन शुगर को कच्चे शहद के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण में कुछ बूंदें लैवेंडर के तेल की मिलाएं। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस स्क्रब को अपने होंठों पर दो से तीन मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धोकर होंठों पर लिप बाम लगाएं।
नींबू और ग्लिसरीन का लिप स्क्रब
नींबू को ब्लीचिंग एजेंट भी कहा जाता है। ये बेहतरीन एक्सफोलिएटर कहा जाता है जिससे होठों की डेड स्किन निकल जाती है। एक चम्मच नींबू के जूस में थोड़ी सी ग्लिसरीन और चीनी को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसे रोज होठों पर लगाकर स्क्रब करे और होठों को साफ करके लिप बाम यूज करें।
नींबू रस और शहद
एक बड़े चम्मच में शहद लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे आपस में मिलाकर एक पेस्ट की तरह अपने होंठों पर इस्तेमाल करें और फिर इसका जादू देखें। इस पेस्ट को हर रात को सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं और फिर सुबह धो ले। इससे पूरे दिन आपके होठों को धूप से नैचुरल सुरक्षा मिलेगी। होठों के काले धब्बे दूर होंगे और होठ मुलायम होते जाएंगे।
शुगर और शिया बटर का लिप स्क्रब
शिया बटर को होठों के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-ए और ई भरपूर मात्रा में होता है। फटे और बेजान होठों को हील करके उनको मॉइश्चराइज करता है। शिया बटर और शुगर चीनी को बराबर मात्रा में आपस में मिक्स कर लें। इसे किसी छोटे से कांच के बर्तन में स्टोर करके रख लें और रोज दिन में दो बार इसे पेस्ट से होंठों की हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी से होंठों को साफ करके कोई अच्छा लिप बाम यूज कर सकते हैं। हर मौसम में आपके होठ स्मूद और सॉफ्ट बने रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
