Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रीम, पाउडर या स्टिक: जानें टैनिंग से बचने के लिए मानसून में कैसा सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहिए?
गर्मियों में धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता हैं लेकिन कई लोगों को लगता है कि बरसात के मौसम में सनस्क्रीन लगाना बेफिजूल है। इस वजह से लोग सनस्क्रीन बंद कर देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है।
मानसून के दिनों में बरसात के बाद धूप ज्यादा तेज निकलती है, ऐसे में त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि बरसात के मौसम में कौन सा सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

क्या मानसून में सनस्क्रीन लगाना चाहिए?
बारिश में बादलों से लगभग 80% यूवी रेडिएशन होता है, इसलिए बाहर निकालने के पहले सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। वहीं बरसात में सबसे बड़ी समस्या आती है कि कई बार लोग भीग जाते हैं, जिससे सनस्क्रीन निकल जाती है। इसलिए अपने साथ सनस्क्रीन जरूर कैरी करें।
सनस्क्रीन हर मौसम में लगाना चाहिए। इसे लगाने की जरूरत हर मौसम में पड़ती है। कई लोग सनस्क्रीन धूप से होने वाली टैनिंग से बचने के लिए करते हैं और उन्हें लगता है कि गर्मियों में ही सनस्क्रीन लगाना चाहिए। जबकि असल में सनस्क्रीन सिर्फ आपको धूप से होने वाली टैनिंग से ही नहीं सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाती है, यह त्वचा पर एक शील्ड की तरह काम करती है और त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचाती है। यूवी किरणे चेहरे के लिए हानिकारक होती हैं, जो त्वचा की कैंसर की वजह होता है। ऐसे में मौसम को देखते हुए नहीं बल्कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।
कौनसा सनस्क्रीन लगाना चाहिए?
एक्सपर्ट की माने तो पाउडर, लोशन और स्टिक सनस्क्रीन सभी बेहतर होते हैं लेकिन चेहरे को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए सनस्क्रीन लोशन लगाना चाहिए जो त्वचा की सॉफ्टनेस और मॉइश्चराइज मैंटेन रखता है।
लोशन, स्टिक और पाउडर बेस्ड सनस्क्रीन लगाने के फायदे
वैसे सनस्क्रीन को लगाने का सही तरीका ये ही कि इसे त्वचा पर हर 2-3 घंटे पर लगाना चाहिए, ऐसे में इसे रिअप्लाई करने के लिए आप स्टिक या पाउडर बेस सनस्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं।
- स्टिक या पाउडर बेस सनस्क्रीन को आसानी से त्वचा पर अप्लाई किया जा सकता है, ऐसे में आप इसका उपयोग कई बार कर सकते हैं
- पाउडर और स्टिक सनस्क्रीन लाइट होते हैं। इसलिए यह चिपचिपे मौसम में भी चेहरे पर आसानी लग जाती हैं और देर तक टिकी रहती हैं। इसके अलावा मानसून में इन्हें लगाने का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि यह स्टिक और पाउडर बेस्ड सनस्क्रीन ऑयल को कंट्रोल करते हैं। पाउडर और स्टिक सनस्क्रीन मेकअप के ऊपर भी अप्लाई किया जा सकता है, जिससे आपको टच-अप करना आसान हो जाता है। स्टिक और पाउडर सनस्क्रीन पोर्टेबल होते हैं इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
- इसके अलावा कम से कम 30 SPF युक्त ब्रांड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। आप चाहे तो 50 या उससे अधिक SPF युक्त सनस्क्रीन भी अप्लाई करें।



Click it and Unblock the Notifications
