Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Raksha Bandhan Trending Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, देखें टॉप 5 ट्यूटोरियल वीडियो
Raksha Bandhan Mehndi Designs Video: रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उपहार भी देते हैं। राखी का त्योहार सिर्फ राखी और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये दिन बहनों के लिए सजने-संवरने और खास दिखने का भी होता है। इस मौके पर अगर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी ना लगे तो तैयारियां अधूरी सी लगती हैं। लेकिन हर बार पार्लर जाना संभव नहीं होता या फिर समय की कमी के चलते मेहंदी प्रोफेशनली लगवाना मुश्किल हो जाता है। इस दिन मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर के बाहर लंबी लाइन नजर आती है जिससे वैसे ही टेंशन बढ़ जाती है।
ऐसे में अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने हाथों को खुद सजाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम लाए हैं टॉप 5 आसान मेहंदी डिजाइन वीडियो ट्यूटोरियल, जिन्हें देखकर आप घर बैठे खुद के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं वो भी बिना किसी प्रोफेशनल की मदद के। ये डिजाइन्स ना सिर्फ देखने में बेहद सुंदर हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी आसान है, चाहे आप शुरुआत कर रही हों या थोड़ी बहुत प्रैक्टिस हो।

1. अरेबिक मेहंदी डिजाइन वीडियो
अगर आप जल्दी में हैं और भरे हाथ मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप आसानी से खुद अपने घर पर बैठकर मेहंदी लगा सकती हैं। आप भी मानेंगे कि ये वीडियो आपके लिए बहुत काम का है।
2. फूल-पत्तियों से सजे ये डिजाइन का वीडियो
इस वीडियो में आसान तरीके से फूल-पत्तियों वाले डिजाइन की मेहंदी लगानी सिखाई गई है। अगर आप चाहती हैं कि रक्षाबंधन पर कहीं बाहर न जाना पड़े और घर पर ही मेहंदी लगा लें तो ये वीडियो आपकी मदद कर सकता है।
3. सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक वाला विडियो
मेहंदी लगाना लगभग हर महिला को पसंद होगा। मगर कई बार समय के अभाव में या फिर खुद डिजाइन न बना पाने की वजह से वो नहीं लगा पाती हैं। जो वीडियो नीचे दिया गया है उसमें सिंपल और एलिगेंट लुक वाली मेहंदी लगाई गई है। इसे लगाना आपके लिए बहुत आसन होगा। तो फिर देर किस बात की जल्दी से लगाइए ये मेहंदी डिजाइन और रक्षाबंधन को बनाइए खास।
4. बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
हथेली पर तो मेहंदी लगा ली लेकिन बैक हैंड का क्या? बेशक हथेली पर डिजाइन थोड़ा ऊपर-नीचे हो जाए लेकिन बैक हैंड पर अच्छा और शानदार डिजाइन न लगे तो वो बहुत ही भद्दा लगता है। इस वीडियो में आप देखिए कैसे उल्टे हाथ पर कुछ ही मिनटों में मेहंदी लगाई गई है। आप भी इसी तरह से अपने हाथों को रक्षाबंधन के लिए सजाएं।
5. फुल कवरिंग बैक हैंड डिजाइन
अरेबिक या कोई हल्का डिजाइन बैक हैंड पर लगाने का मन नहीं है तो आप इस तरह से फुल कवरिंग मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। वीडियो में बहुत ही आसान तरीके से मेहंदी लगाने का तरीका बताया गया है।
कुछ जरूरी टिप्स भी जान लें
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें।
लगाने के बाद कम से कम 3-4 घंटे तक पानी से दूर रखें।
मेहंदी के बाद सरसों का तेल या विक्स लगाने से रंग और गहरा आता है।



Click it and Unblock the Notifications