Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Rakshabandhan 5 Latest Mehndi Designs: रक्षाबंधन स्पेशल 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा कॉपी
Raksha Bandhan 5 Latest Mehndi Designs: 9 अगस्त को रक्षाबंधन है और सारी बहनें तैयारी में लगी हुई हैं। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह दिन सिर्फ राखी बांधने और तोहफे देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सजने-संवरने का भी खास महत्व होता है। खासतौर पर बहनें इस दिन अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप के साथ-साथ मेहंदी पर भी पूरा ध्यान देती हैं, क्योंकि मेहंदी सिर्फ हाथों की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती, बल्कि फेस्टिव वाइब को भी और खास बना देती है।
अगर आप भी इस राखी अपने लुक में ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न स्टाइल ऐड करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं रक्षाबंधन के लिए 5 लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन। ये डिजाइन न केवल देखने में बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी आसान है और ये आपके हाथों की रौनक को दोगुना कर देंगे। आइए, देखते हैं वो टॉप 5 डिजाइन जो इस फेस्टिव सीजन हर किसी का ध्यान खींच लेंगे।

1. सिंपल मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं। इसे शुभ भी माना जात है, मगर कई बार डिजाइन को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है। ऐसे में आप इस सिंपल मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इस डिजाइन को लगाने में समय भी नहीं लगता है।

2. बैक हैंड फुल मेहंदी डिजाइन
हथेली पर तो मेहंदी लगा ही रहे हैं तो बैक साइड भी सजाना जरूरी है। अब आगे डिजाइन कुछ ऊपर-नीचे हो जाए तो चलता है लेकिन बैक साइड त सबको नजर आती है ऐसे में बैक साइड के लिए आपके लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है।

3. रक्षाबंधन स्पेशल मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने की तैयारी हो रही है तो वो स्पेशल होना चाहिए। ऐसे में आप भाई के नाम की मेहंदी लगवा सकती हैं। अगर नाम नहीं लिखवाना तो कोई बात नहीं आप मेहंदी डिजाइन में राखी बांधते हुए डिजाइन बना सकते हैं।

4. घंटी वाला मेहंदी डिजाइन
बैक साइड में कुछ अलग सा डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो आप घंटी वाला मेहंदी लगवा लें। ये देखने में बहुत सुंदर लग रहा है और बनाने में भी आसान है।

5. इस डिजाइन को लगाते ही बढ़ जाएगी सुंदरता
रक्षाबंधन के मौके पर आप इस मेहंदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं जो हाथों की सुंदरता को बढ़ा देंगे। ये डिजाइन लगाना इतना मुश्किल भी नहीं है।

आप इसे घर पर भी बना सकते हैं और आर्टिस्ट से भी बनवा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
