Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Rashes Post Waxing: वैक्सिंग कराने के बाद आपको भी होती है खुजली या चुभन? तो इन उपायों से ठीक करें
महिलाएं अनचाहे बालों से छुटकारा पाने और मुलायम त्वचा के लिए वैक्सिंग करवाती है। वैक्सिंग के दौरान स्किन से बालों को जड़ों से खींचा जाता है जो एक दर्दनाक प्रक्रिया है। कई बार इस प्रक्रिया में स्किन पर इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। कई लोगों को तो वैक्सिंग के बाद खुजली, रूखापन और दाने की समस्या भी हो जाती है।
अगर आप भी वैक्सिंग के बाद ऐसी ही समस्याओं से गुजरती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय जरुर अपनाएं, जिसे अपनाकर आप वैक्सिंग के साइड इफेक्ट्स को कम कर सकते हैं।

वैक्सिंग के बाद साबुन लगाने से बचें
वैक्सिंग कराने के तुरंत बाद साबुन आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।आप करीब 12 घंटे के बाद ही वैक्सिंग हुए स्किन पर साबुन का प्रयोग करें। ऐसा नहीं करने पर कई बार लोगों के स्किन पर रैश या दानें हो सकते हैं।
नारियल का तेल और नींबू का रस
वैक्सिंग के बाद दानों से बचने के लिए नींबू का रस, नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल लगाना चाहिए। वहीं, अगर आपको खुजली भी होती है तो इसके लिए आप बेबी पाउडर भी लगा सकते हैं।
कपड़ें से करें खुजली
वैक्सिंग के बाद स्किन पर खुजली या नाखूनों से नहीं खुरचना चाहिए। अगर आपको ज्यादा ही खुजली हो रही है तो स्किन को किसी मुलायम कपड़े की मदद से हल्के से रगड़ सकते हैं। स्किन बनी रहे सॉफ्ट, घर पर ऐसे बनाएं फेसवॉश
बर्फ रगड़े
अगर आपको वैक्सिंग करवाने के बाद स्किन पर दाने हो रहे हैं तो उस जगह पर बर्फ से कुछ समय तक हल्के से रगड़ें। ये प्रक्रिया तब तक आजमाएं जब तक दाने हल्के न हो जाएं। अगर आप जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो बर्फ के साथ एलोवेरा या खीरे का उपयोग भी कर सकते हैं।
एलोवेरा लगाएं
वैक्सिंग कराने के बाद एलोवेरा की मदद से दानों को दूर किया जा सकता है। आप हाथों, पैरों, छाती और बिकनी वैक्स के बाद एलोवेरा का इस्तेमाल कर सूजन और जलन को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालें और एक बॉक्स में बंद कर लें। वैक्सिंग के बाद इस जेल को स्किन पर लगाएं और मालिश कीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
