Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
क्या है रश्मिका मंदाना का एयरपोर्ट पर 'अंदर का मामला' और ब्यूटी सीक्रेट?

करियर कोई भी, एक बार इंसान अपने करियर में डूब जाए, तो वह पीछे मुड़कर नहीं देखता । या कह सकते हैं फिर सफलताएं कदमताल हो जाती हैं। फिर करियर और सफलता को अपने पास सुरक्षित रखना इंसान के हाथ में होता है। यह बात एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को पर लागू होती है। इस समय रश्मिका मंदाना का एक्टिंग करियर के चरम पर हैं। इसका कारण है फिल्म पुष्पाः द राइज की अपार सफलता। जानते हैं कि एक्टिंग में सफलता हासिल करने के लिए रश्मिका मंदाना ने कितनी मेहनत की है और कर रही हैं। इस मेहनत का ही नतीजा है कि उनके पास फिल्मों के कई प्रोजेक्ट हैं। कई प्रोजेक्ट पर उन्होंने साइन किया है। सिर्फ साउथ की फिल्मों में नहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर देखा गया। रश्मिका का एयपोर्ट लुक स्टाइलिश और कम्फर्टेबल था। ऐसे वियर में उन्हें कम ही देखा गया है। रश्मिका ने पहना था ऑल ब्लैक स्पोर्ट्स वियर। उनकी नेचुरल स्माइल बता रही थी कि ब्लैक स्पोर्ट्स वियर आरामदायक है। और तो और वहां मौजूद पैपराजी ने देख लिया। फिर कैमरा से बच पाती रश्मिका। एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज देते समय वह खूब मुस्कुरा रही थीं। मालूम चला है कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक फैशन वीक में भाग लेने के लिए मिलान जा रही हैं।
ट्रैक पैंट और स्वेट शर्ट
रश्मिका मंदाना का एयरपोर्ट पर स्पोर्टी लुक काफी शानदार था। उन्होंने स्वेटशर्ट के साथ ट्रैक पैंट पहना था। यह स्पोर्टी आउटफिट पूरी तरह से ऑल-ब्लैक था। इस आउटफिट में रश्मिका पोज दे रही थीं। जिससे साफ दिख रहा था कि वह अंदर से कम्फर्टेबल महसूस कर रही थीं। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्पोर्टी लुक को पूरा किया और बालों को बन में बांधा। उन्होंने नो-मेकअप लुक को बरकरार रखा। सच बता इसमें भी रश्मिका मंदना बहुत स्टाइलिश लग रही थीं।
मिलान की ओर चलीं
खबर मिली है कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मिलान फैशन वीक के लिए जा रही हैं। यह पहली बार है कि जब रश्मिका मंदाना मिलान फैशन वीक में शिरकत करेंगी। यह सफलता है। इसे हासिल करने के लिए रश्मिका ने खूब मेहनत की है। कह सकते हैं कि मेहनत से किस्मत बदल जाती है।
खोले ब्यूटी राज
एयरपोर्ट पर रश्मिका ने पैपराजी के कैमरे में कैद हुई, एक से एक बढ़कर पोज दिए और ब्यूटी सीक्रेट बताए। इस दौरान एक पैपराजी ने पूछा कि पैप्स से बातचीत की और अपनी खूबसूरती का राज शेयर किया। जब एक पपराजो ने उनसे खूबसूरती का राज पूछा तो रश्मिका ने बता ही दिया। यह ब्यूटी सीक्रेट है खुशी और मुस्कान।
रश्मिका का करियर
रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म करियर शुरू किया था। उनकी पहली कन्नड़ फिल्म थी किरिक पार्टी। इसके बाद उन्होंने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया और कई पुरस्कार जीते। 2022 की फिल्म पुष्पाः द राइज़ में अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ काम किया। इस फिल्म में उनका श्रीवल्ली का किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ। मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालीं रश्मिका बॉलीवुड में एंट्री की है। इसकी शुरुआत वह फिल्म गुडबाय से की। उन्हें फिल्म मिश्न मजनम में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया है।
पुष्पा 2 में रश्मिका
काम के मोर्चे पर, रश्मिका फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट में भी श्रीवल्ली की भूमिका को फिर से निभाएंगी। उनके पास रणबीर कपूर के साथ एनिमल नामक बॉलीवुड फिल्म भी है। फिलहाल लोकप्रिय तेलुगु फिल्म पुष्पा की दूसरी किस्त के निर्माण का काम चल रहा है और जल्द ही शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। इस एक्शन थ्रिलर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना खूब सुर्खियों में है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म की दूसरी किस्त इस साल रिलीज होगी।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
