Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अब से बेस्ट बीफोर पढ़ने के बाद ही खरीदें कॉस्मेटिक
पुराने के साथ नया जुड़ता जाता है और नया पुराना होता जाता है, पर इस्तेमाल नए-पुराने, दोनों का होता रहता है। ज्वेलरी, कपड़े की बढ़ती कलेक्शन अलमारियां ठूंस देगी, लेकिन एक तय सीमा के बाद कॉस्मेटिक का प्रयोग घातक होता है। इनमें यूज होने वाले रसायन कुछ समय के बाद सेहत के लिए घातक होते हैं।
हाल ही में आई अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक असोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, कॉस्मेटिक की भी एक्सपायरी डेट होती है। रिपोर्ट के लिए हुए सर्वेक्षण के अनुसार १२ फीसदी महिलाएं १४ साल तक आईशैडो, सात फीसदी ७-८ साल से मस्कारा व १२ फीसदी महिलाएं चौदह साल पुराने आईलाइनर का प्रयोग कर रही हैं। आमतौर पर देखा गया है कि महिलाओं का वैनिटी केस विविध कॉस्मेटिक से अटा रहता है। भले ही उसमें नया कॉस्मेटिक जुड़ता जाए, लेकिन वह साल दर साल पुराने पड़ चुके कॉस्मेटिक का इस्तेमाल होता रहता है।

हाल फिलहाल में आप कॉस्मेटिक की खरीदारी करने जा रही हैं, तो पहले अपना वैनिटी केस जांचें और खरीदारी से पहले रिपोर्ट पढ़ जरूर लें। पुराना फेंकने पर दिल दुख रहा, तो उदास न हो। पुराने कॉस्मेटिक का नया प्रयोग और एक्सपायरी डेट जानकर आपको अपनी समझदारी पर नाज होगा।
1. लिपस्टिक - कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार लिपस्टिक की जिंदगी 1-2 साल की होती है। जब आपको लिपस्टिक से सढ़े अंडे, कीचड़ की बदबू आए तब उसका प्रयोग न करें। लिपस्टिक को फ्रिज में स्टोर करें। पुरानी लिपस्टिक को चाकू से काटकर चम्मच में रखकर गैस पर पिघलाएं। पिघली लिपस्टिक को कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। इसका प्रयोग क्रार्फ्ट में मार्कर की तरह किया जा सकता है।
2. नेल पेंट - कंपनी, क्वालिटी का विश्वास एक्स्पायरी डेट को टाल नहीं सकता। नेल पेंट की प्रयोग सीमा बहुत सीमित होती है। यानी केवल 12 महीने। पुरानी नेल पेंट को आप दीवार या फनीर्चर पर स्क्रैच कवर करने या कपड़े पर पड़े दाग-धब्बे को छिपाने के लिए किया जा सकता है।
3. आईशैडो - तीन साल तक आप बेफ्रिक होकर एक ही आईशैडो का प्रयोग कर सकते हैं। आईशैडो पुराना या टूट जाए तो उसमें ग्लिटर ग्लू मिलाकर इससे आप क्राफ्ट प्रोजेक्ट, कार्ड्स या गिफ्ट पैकिंग को सजा सकते हैं। इसके अलावा पाउउर आई शैडो को कलरलेस नेल पेंट में मिलाकर नया शेड बना सकती हैं।
4. फाउंडेशन - वॉटर फाउंडेशन 12 महीने और ऑयल बेस्ड फाउंडेशन 15 महीने तक त्वचा पर नकरात्मक प्रभाव नहीं छोड़ते। इसके बाद स्किन एलर्जी घातक हो सकती हैं। एक्सपायरी डेट से पहले यदि वॉटर बेस्ड फाउंडेशन सूख जाए, तब उसमें कुछ बूंदें अल्कोहल फ्री टोनर मिलाकर हिलाएं। ऐसा ऑयल बेस्ड फाउंडेशन के साथ कतई न करें। अन्यथा पानी पर तेल तैरने लगेगा। साथ ही यह त्वचा को पैची लुक देगा।
5. मस्कारा - सभी कॉस्मेटिक्स में से सबसे छोटी आयू सीमा मस्कारा की होती है। यदि आप नहीं चाहते कि 5 महीने की आयु सीमा वाले मस्कारा तय सीमा से पहले खराब हो तो उसे बेवजह खोले नहीं। बाहरी हवा से मस्कारा सूख जाएगा। बेकार मस्कारा का ब्रश धोकर आई ब्रो संवारने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा इस ब्रश से ज्वेलरी साफ करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आई लाइनर ब्रश का पुनः उपयोग नेल आर्ट करने के लिए करा जा सकता है।
6. हेयर स्प्रे - 12 महीने के बाद हेयर स्प्रे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अन्यथा स्कैल्प से जुड़ी गंभीर समस्या जकड़ सकती है। पेंटिंग का शौक है तो एक्सपायर हेयर स्प्रे का स्प्रे आप ऑयल पेस्टल पेंटिंग पर कर सकते हैं। इससे मास्टरपीस धूल-मिट्टी व रंग फैलने से बचा रहेगा। इसके अलावा हेयर स्प्रे का कैप आप पक्षियों के लिए दाना-पानी देने के लिए कर सकते हैं।
कुछ कॉस्मेटिक और
* पाउडर - 2 साल
* कंसीलर - 12 महीने
* क्रीम व जेल क्लींजर - 1 साल
* पेंसिल आई लाइनर - 3 साल
* ब्रश - 2-3 महीने के बाद माइल्ड डिटरजेंट से धोकर पुनः ब्रश का प्रयोग किया जा सकता है।
* स्पॉन्ज - सप्ताह में एक बार इसे धोएं व चार बार धोने के बाद इसे फेंक दें।
* लिप लाइनर - 3 साल



Click it and Unblock the Notifications
