Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Rice Water For Skin: बेदाग और मखमली त्वचा के लिए लगाएं चावल का पानी, हर कोई पूछेगा आपसे ब्यूटी सीक्रेट
चावल न सिर्फ हमारी डाइट का अहम हिस्सा है, बल्कि इसे खाने से में कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं। चावल या भात के अलग-अलग नाम हो सकते हैं, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभों के कारण यह हर मौसम में अच्छी तरह से फिट बैठता है।
चावल का पानी डायरिया, पेट दर्द, कमजोरी और बुखार के इलाज में मदद करता है। इतना ही नहीं पके हुए चावल का पानी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाने में भी मदद करता है। क्या आप जानना चाहते हैं कि त्वचा के लिए चावल के पानी का उपयोग कैसे करें?

चेहरे पर लाता है कसावट
चावल का पानी में अमीनो एसिड्स. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और खनिजों से भरपूर होता है जो एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक है. इस पानी को लगाने पर त्वचा की कसावट बढ़ने में भी मदद मिलती है। वहीं, चावल के पानी से टैनिंग, दाग-धब्बों और सनबर्न की दिक्कत से भी छुटकारा मिल जाता है
किस तरह चावल के पानी का टोनर बनाएं
एक कप चावल को पानी में कम से कम आधे घंटे तक भिगोकर रखें। आप सफेद चावल ही नहीं बल्कि लाल चावल या ब्राउन राइस को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।
इसके अलावा एक और तरीका है इसके लिए चावल को ज्यादा पानी में डालकर पकाएं और चावल पक जाने के बाद उसके पानी को फेंकने के बजाय अलग बर्तन में इस्तेमाल के लिए निकाल लें। चावल का पानी माढ़ निकल जाएगा। पके हुए चावल का इस्तेमाल आप खाने में कर सकते हैं वहीं माढ़ को एयरटाइट डब्बे में डाल कर फ्रीज में स्टोर कर दें। बता दें कि, चावल के पानी में अच्छी मात्रा में मिनरल्स, एंटी ऑक्सडेंट्स, विटामिन मौजूद होता है।
ये है उपाय
सनबर्न और टैनिंग का इलाज करें: चावल के पानी को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर सनबर्न को ठीक करने और टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है।
पफी आइज की दिक्कत दूर करें : चावल के पानी से आइस क्यूब्स को आइस ट्रे में डालकर जमाने रख दें। जब पानी बर्फ हो जाए तो इसे अंडर आइज समेत पूरे चेहरे पर लगाएं। इन आइस क्यूब्स से चेहरा चमकदार बनता है, पफी आइज की दिक्कत दूर होती है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और स्किन मुलायम भी बनती है।
टोनर की तरह अप्लाई करें: इस चावल के पानी को चेहरे पर लगाने के कई तरीके हैं जिनमें से पहला तरीका है कि आप इसे टोनर की तरह लगाएं। टोनर की तरह चावल का पानी लगाने के लिए इसे रूई में लेकर चेहरे पर मलें। कुछ देर बाद आप चाहे तो चेहरा धो भी सकते हैं।
फेसपैक बनाएं : चावल का पानी फेस मास्क को चेहरे के लिए और बेहतर बना देगा। बेसन में चावल का पानी मिलाकर लगाने पर चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे भी हल्के हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
