Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Rose Day 2024: अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें परफेक्ट पिंक शेड लिपस्टिक, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद
Trending Pink Lipstick Shades : गुलाबी यानी पिंक ऐसा कलर है, जो हर लड़की का फेवरेट होता है, फिर चाहे वो कोई आउटफिट का कलर हो या लिपस्टिक का। हर लड़की के पर्स में पिंक कलर की लिपस्टिक होती ही है। ज़रूरत पड़े तो यह कलर ब्लश और आईशैडो का काम भी कर देता है। पिंक में इतने शेड्स होते हैं, जो हर मूड और टेक्सचर के लिए फिट हो जाते हैं। इसके अलावा यह कलर हर ड्रेस के साथ आसानी से चला जाता है।
पिंक लिपस्टिक के बगैर लिपस्टिक का सेट पूरा नहीं होता। इसमें इतने सारे शेड्स हैं, ब्राइट फ्यूशिया से लेकर सटल मौव या पेटल पिंक, यानी हर लड़की को उसकी पसंद का पिंक शेड ज़रूर मिल जाता है।

अगर आप भी पिंक कलर की दिवानी है मगर आपको अब तक अपना फेवरेट पिंक शेड नहीं मिला है तो हम आपके लिए लाए हैं पिंक के अलग-अलग शेड्स, जो अलग-अलग स्किन टोन के लिए हिसाब है, तो आइये, आप भी अपना फेवरेट कलर चुन लें।

न्यूड पिंक शेड (Nude Pink Lipstick)
न्यूड लिपस्टिक शेड इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। कैजुअल से लेकर फॉर्मल लुक के लिए यह शेड काफी परफेक्ट लगता है। यह शेड फेयर और मीडियम स्किन टोन वालों पर खूब अच्छा लगता है।

ब्राउन पिंक शेड (Brown Pink Lipstick )
ब्राउन पिंक शेड डार्क स्किन टोन के साथ खूब जंचता है। ये शेड काफी बोल्ड लुक देता है।

रोज पिंक शेड ( Rose Pink Lipstick)
अगर आपकी त्वचा का रंग साफ है तो आप पर रोज पिंक शेड अच्छा लगेगा। इसके अलावा अगर आपकी स्किन का कलर लाइट है या आप थोड़ी सी अंडरटोन हैं तब भी आप पर यह कलर अच्छा लगेगा।

बेबी लिपस्टिक शेड (Baby Pink Shade )
अगर आपका अलाबस्टर स्किन टोन है यानी आपका स्किन टोन फेयर और मिल्की है तो आपको सॉफ्ट और डस्टी बेबी पिंक लिपस्टिक शेड्स ट्राई करने चाहिए। यह साड़ी हो या ईवनिंग गाउन के साथ खूब अच्छा लगता है।

हॉट पिंक शेड (Hot Pink Shade)
अगर आपकी स्किन का कलर लाइट है या आप थोड़ी सी अंडरटोन हैं या आपका कलर डस्की है तो हॉट पिंक शेड आप पर खूब अच्छी लगेगी। यह लिपस्टिक का शेड बोल्ड स्टेटमेंट लुक देगा।

कोरल पिंक शेड (Coral Pink Shade)
अगर आपकी स्किन टोन डार्क है, तो आपको अपनी स्किन टोन से थोड़ा लाइट शेड चुनना चाहिए और कोरल पिंक शेड आप पर खूब अच्छा लगेगा।

लाइट पिंक शेड (Light Pink Shade)
अगर आप मीडियम स्किन टोन वाली महिला हैं, तो आपको अपनी स्किन टोन से लाइट कलर की न्यूड लिपस्टिक लगानी चाहिए। इस स्किन टोन वाली महिलाओं में लाइट पिंक कलर अच्छा लगता है।



Click it and Unblock the Notifications