Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्मियों में स्किन को हाइड्रेड रखने के लिए खीरा या गुलाब जल, दोनों में से कौनसा टोनर है बेस्ट?
Rose water vs cucumber water : गर्मियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस की वजह से त्वचा ऑयली हो जाती है और मुंहासे, रैशेज, टैनिंग और पिगमेंटेशन जैसी दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। खासतौर पर, फेस टोनर का सही इस्तेमाल त्वचा को तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है। टोनर न केवल त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन पोर्स को साफ कर ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है।
लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि गर्मियों में खीरा बेहतर टोनर है या फिर गुलाब जल? दोनों ही नेचुरल टोनर के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आपकी स्किन के हिसाब से कौन सा टोनर सबसे बेहतर रहेगा, आइए जानते हैं।

खीरा टोनर
खीरा, जो एक प्राकृतिक हाइड्रेटिंग एजेंट है, में 90% से ज्यादा पानी होता है, जो त्वचा को नेचुरल तरीके से हाइड्रेट करता है। इसमें मौजूद विटामिन C, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की जलन को कम करते हैं और स्किन को फ्रेश बनाते हैं।
खीरा टोनर के फायदे
स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है: खीरा का टोनर त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए सबसे असरदार है। ये स्किन ड्राई होने से बचाता है, जिससे स्किन हाईड्रेटिड रहती है और ग्लो करती है।
सनबर्न और जलन को कम करता है: गर्मियों में तेज धूप से स्किन पर जलन और सनबर्न की समस्या हो जाती है, जिसे खीरा का टोनर शांत करने में काफी असरदार है।
स्किन को ठंडक पहुंचाता है: खीरे की तासीर ठंडी होती है, जिससे ये गर्मियों में स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में खीरा टोनर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है।
डार्क सर्कल्स और पफीनेस कम करता है: अगर आंखों के नीचे सूजन या डार्क सर्कल्स हैं तो खीरा का टोनर असरदार साबित हो सकता है। साथ ही ये पफीनेस को भी कम करता है।
गुलाब जल टोनर
गुलाब जल को स्किनकेयर में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को रिफ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं।
रोज वाटर टोनर के फायदे
स्किन का पीएच बैलेंस बनाए रखता है: गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद है।
स्किन को टोन और टाइट करता है: अगर आपकी स्किन लूज हो गई है तो रोज वॉटर टोनर इसे टाइट करने में मदद कर सकता है। रोज वॉटर के रेगुलर इस्तेमाल से स्किन पोर्स टाइट होते हैं और स्किन ज्यादा यंग और हेल्दी दिखती है।
पिंपल्स और एक्ने को कम करता है: रोज वॉटर टोनर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स और एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं और स्किन को क्लियर बनाते हैं।
हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट: गुलाब जल टोनर का इस्तेमाल हर तरह की स्किन के लोग कर सकते हैं। चाहे आपकी स्किन ऑयली हो, नॉर्मल हो या सेंसिटिव हो रोज वॉटर सभी के लिए सूटेबल है।
कौन सा टोनर आपके लिए सही?
अब सवाल यह उठता है कि आपके लिए कौन सा टोनर बेहतर रहेगा।
ऑयली और सेंसिटिव स्किन: यदि आपकी स्किन ऑयली और सेंसिटिव है, तो खीरा टोनर बेस्ट रहेगा। यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को ठंडक भी पहुंचाता है।
ड्राई और डल स्किन: अगर आपकी स्किन ड्राई और डल है, तो रोज वॉटर टोनर अच्छा रहेगा। यह स्किन को टाइट करने के साथ-साथ ग्लो भी देता है।
सनबर्न या जलन की समस्या: अगर आपको सनबर्न या जलन की समस्या है तो खीरा टोनर फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर त्वचा को आराम देती है।
स्किन पोर्स को टाइट करना: अगर आप स्किन पोर्स को टाइट करना चाहते हैं, तो रोज वॉटर टोनर ज्यादा बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि यह पोर्स को साफ और टाइट करता है।
समाप्ति में, दोनों टोनर अपने-अपने फायदे के साथ आते हैं, लेकिन आपकी स्किन की जरूरत और मौसम के हिसाब से सबसे उपयुक्त टोनर का चुनाव करें।



Click it and Unblock the Notifications
