Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साउथ इंडियन एक्ट्रेसेज के शाइनी और खूबसूरत बालों का ये है सीक्रेट
फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखना उनके करियर के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए हीरोइनें हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी स्किन के लिए हार्मफुल ना हो। बात करें साउथ इंडियन एक्ट्रेस की, तो इनकी नैचुरल ब्यूटी का कोई जवाब नहीं है।
क्यूंकि ये खूबसूरत और शाइनी बालों के लिए महंगे प्रोडक्टस की ज्यादा घरेलू नुस्खे आजमाने पर विश्वास रखती हैं। खासकर हेयर केयर में ये किसी तरह का समझौता नहीं करती। यही कारण है कि इनके काले-घने बालों का कोई मुकाबला नहीं है। यहां हम आपको साई पल्लवी से लेकर रश्मिका मंदाना जैसी कई साउथ इंडियन एक्ट्रेस के हेयर सीक्रेट शेयर करने वाले है।

तमन्ना भाटिया
अपने इंस्ट्रागाम एकाउंट पर अपना हेयर सीक्रेट शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने बताया कि वो तमन्ना अपने बालों को झड़ने से बचाने के लिए प्याज के रस और नारियल के तेल के मिश्रण का इस्तेमाल करती हैं और यही उनके पिक्चर परफेक्ट बालों का राज है। दरअसल नारियल तेल मीडियम चेन फैटी एसिड का एक प्रमुख स्रोत होता है। इसमें लॉरिक एसिड, कैप्रिक एसिड और कैपेट्रिक एसिड पाए जाते हैं। जो कि स्ट्रांग इंफ्लेमेंटरी, एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल गुणों से भरपूर होने के कारण बालों के लिए हेल्दी होते है। नारियल तेल बालों के स्कैल्प के फंगस और खराब बैक्टीरिया को दूर करते हैं। इससे स्कैल्प हेल्दी रहते हैं और डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। जबकि प्याज का तेल लगाने से बाल लंबे और घने होते है।
रश्मिका मंदाना
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सप्ताह में दो बार अपने बालों में तेल लगाती है। दरअसल, तेल बालों को जड़ से मजबूत करता है और इन्हें हेल्दी रखता है। स्कैल्प में तेल लगाकर मालिश करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। बालों में हमेशा तेल लगाते रहने से बाल लंबे होते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी दूर हो जाती है। इससे बालों की सुंदरता बनी रहती है। इसके अलावा इससे हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।

समन्था रूथ प्रभु
ये साउथ एक्ट्रेस अपने बालों को क्लीन करने के लिए चॉकलेट हेयर वॉश का इस्तेमाल करती है। दरअसल स्किन के साथ ही बालों के लिए भी चॉकलेट किसी वरदान की तरह है। बालों में चॉकलेट लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जो हेयर फॉल का मुकाबला करते हुए आपके रोम छिद्रों को मजबूत बनाता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। चॉकलेट में आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए, बी 1, सी, डी और ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद है।
पूजा हेगड़े
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को लगता है कि, स्कैल्प के लिए नारियल तेल से अच्छी मालिश जैसा कुछ नहीं है। खासकर नहाने से पहले बालों में नारियल का तेल वास्तव में काम करता है। नारियल के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल तत्व बालों का डैंड्रफ दूर करने में भी मददगार होता है.। साथ ही मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर कोकोनट ऑयल स्कैल्प की ड्राइनेस कम करके नमी बरकरार रखने में भी सहायक होता है। नारियल का तेल बालों की बेहतर ग्रोथ में भी असरदार साबित होता है।

साई पल्लवी
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में अपना हेयर सीक्रेट बताया कि वो हेल्दी फूड खाती हूं और हर तीन दिन बाद अपने बालों में शैंपू करती है। वो अपने बालों में एलोवेरा लगाती है, इसके अलावा साई स्ट्रेस से बचने की कोशिश करती हैं।
हंसिका मोटवानी
साउथ की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी सूरज की हानिकारक किरणों से अपने बालों को कवर करके रखती है। यानि वो जब भी बाहर निकलती है तो तेज धूप से अपने बालों को बचाने के लिए स्कार्प का इस्तेमाल करती है।



Click it and Unblock the Notifications
