Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिर्फ ₹71 का शैंपू लगाते हैं 'Saiyaara' फेम अहान पांडे, शेयर किया सिल्की बालों का राज
Ahaan Panday Hair Care Routine : बॉलीवुड में डेब्यू करते ही अहान पांडे ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स से लोगों का दिल जीत लिया है। 'सैयारा' फिल्म में उनके किरदार 'कृष कपूर' का रफ-टफ लुक और लंबे बालों वाला स्टाइल हर किसी को बेहद पसंद आया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके खूबसूरत बालों का राज़ कोई महंगी हेयर केयर रूटीन नहीं, बल्कि बेहद सिंपल घरेलू उपाय हैं?
जी हां, अहान पांडे खुद मानते हैं कि वह बालों की देखभाल के मामले में ज्यादा कुछ नहीं करते। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि न तो उनका कोई फिक्स रूटीन है और न ही वे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

अहान का हेयर केयर रूटीन?
2023 में जब अहान अपनी बहन अलाना पांडे के यूट्यूब चैनल पर नजर आए थे, तब पहली बार फैंस को उनकी रियल पर्सनैलिटी देखने को मिली। इस दौरान अलाना ने उनसे पूछा कि वह अपने बालों की इतनी अच्छी हालत कैसे बनाए रखते हैं, तो अहान ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "मेरा कोई हेयर केयर रूटीन नहीं है। मैं तो हेड एंड शोल्डर शैंपू यूज करता हूं, और कंडीशनर महीने में एक या दो बार लगाता हूं। मां हर 2-3 हफ्ते में मेरे बालों में तेल लगाती हैं।"
यह सुनते ही अलाना ने चौंककर कहा, "अहान तो जो भी शैंपू सामने आ जाए, वही लगा लेता हैं। उनके बाथरूम में कभी-कभी शैंपू तक नहीं होता! मुझे समझ नहीं आता कि फिर भी इसके बाल इतने अच्छे दिखते कैसे हैं।"
बालों में सिर्फ ₹71 का शैंपू लगाते हैं
अहान पांडे जिस शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, वह कोई फैंसी या हाई-एंड ब्रांड नहीं है, बल्कि एक बेहद आम प्रोडक्ट है - Head & Shoulders, जिसकी कीमत सिर्फ ₹71 है। इससे यह साफ है कि सिल्की और हेल्दी बाल पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हजारों रुपये खर्च करें, आप अगर एक ही शैंपू से बाल धोते हैं, तब भी बाल अच्छे लगते हैं।
'सैयारा' के लिए खास हेयरस्टाइल
फिल्म Saiyaara में अहान के किरदार को एक रॉ और रग्ड लुक देने के लिए मशहूर सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइंड द सीन्स वीडियो और फोटोज शेयर किए, जिसमें बताया गया कि अहान के लुक को फाइनल करने के लिए कई लुक टेस्ट किए गए थे।
आलीम ने अहान के हेयरस्टाइल की डिटेलिंग शेयर करते हुए बताया था कि "अहान पांडे का हेयरस्टाइल डिजाइन करना सिर्फ एक लुक बनाना नहीं था, बल्कि यह किरदार 'कृष कपूर' की आत्मा को पर्दे पर जीवित करने जैसा था। उनके बालों ने कहानी कहने में एक अहम भूमिका निभाई।"
आलीम ने आगे बताया कि डायरेक्टर मोहित सूरी हर छोटे-बड़े डिटेल पर फोकस करते हैं, और इस किरदार को ऑर्गेनिक, रॉ और सिनेमैटिक दिखाना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता थी।
अहान का सिंपल सा है हेयर रूटीन
अहान पांडे का हेयर केयर स्टाइल इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कभी-कभी सादगी ही सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है। न कोई हेयर स्पा, न ही केमिकल ट्रीटमेंट, सिर्फ बेसिक शैंपू, थोड़ी सी ऑयलिंग और थोड़ी केयर।



Click it and Unblock the Notifications
