Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चंदन के तेल से स्किन और बालों को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

चंदन को सालों से अपने अद्भुत औषधीय गुणों और इसकी बेमिसाल सुगंध के लिए जाना जाता है। खासतौर से, हम सभी इसे अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करना पसंद करते हैं। चंदन की मदद से फेस पैक बनाकर तो आपने अप्लाई किया ही होगा। लेकिन यह बालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है। आप इसकी मदद से नेचुरल तरीके से अपनी स्किन व बालों को पैम्पर कर सकते हैं।
यहां तक कि आयुर्वेद में भी चंदन को बेहद गुणकारी माना गया है। अगर आप अपनी स्किन और बालों का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे कई लोग हैं, जो अभी तक भी चंदन के तेल से मिलने वाले ब्यूटी बेनिफिट्सि से अनजान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चंदन के तेल के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-
स्किन को बनाएं यूथफुल
अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक ऐसे ही यूथफुल बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको चंदन के तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। दरअसल, चंदन का तेल नेचुरल तरीके से सेल्स को रिबिल्ड करने में मदद करता है। जिसके कारण इसके इस्तेमाल से आपको फाइन लाइन्स, झुर्रियों और आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने में मदद मिलती है। आप इसके इस्तेमाल के लिए अपनी रेग्युलर क्रीम या स्किन केयर प्रोडक्ट मंा चंदन के तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करें और अपनी स्किन पर लगाएं।
एक्ने को कहें अलविदा
अगर आप अपनी स्किन पर मौजूद एक्ने या ब्रेकआउट्स के कारण परेशान रहते हैं तो ऐसे में चंदन के तेल का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। दरअसल, चंदन के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और इसलिए यह पिंपल्स और एक्ने की समस्या को उपचार में मददगार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन के तेल की कुछ बूंदे मिक्स करें। अब आप इसे फेस क्लींजर के रूप में स्किन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, अपने चेहरे को पानी की मदद से वॉश करें।
एंटी-टैनिंग की तरह करता है काम
चंदन का तेल स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने का एक नेचुरल व बेहतरीन तरीका है। इसके इस्तेमाल के लिए आप चंदन के तेल में शहद, नींबू का रस और दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब अपनी स्किन को क्लीन करें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर करीबन 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, आप पानी की मदद से अपनी स्किन को क्लीन करें।
स्किन बनेगी क्लीन एंड क्लीयर
अगर आप अपनी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों के कारण परेशान रहते हैं तो ऐसे में चंदन के तेल का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों व निशान की अपीयरेंस को कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आप चंदन के तेल की कुछ बूंदों को किसी कैरियर ऑयल में मिक्स करें। अब आप सोने से पहले इस ऑयल का इस्तेमाल अपनी स्किन पर लगाएं। अगली सुबह आपको बेहद ही स्मूथ स्किन मिलेगी।
बालों का रखें ख्याल
बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि चंदन का तेल बालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है। यह एक बेहतरीन हाइड्रेंट के रूप में काम करता है। इसके लिए आप एक मग पानी में चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और हेयर वॉश करने के बाद आखिरी में अपने बालों को इस पानी की मदद से रिंस करें। यह तेल आपके बालों के रूखेपन के दूर करता है और बालों में चमक लाने के साथ उसे अधिक हेल्दी बनाता है। इस तेल के कारण आपके बालों से एक भीनी-भीनी महक भी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
