Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Sawan Somwar Mehendi Design: सावन में शिवभक्त रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन
Sawan 2025 Mehndi Designs : सावन का महीना हर महिला के लिए खास होता है। हरियाली तीज, नाग पंचमी और सावन सोमवार जैसे पावन त्योहारों में महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं, हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी सजाती हैं। ऐसे में मेहंदी की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मेहंदी न केवल हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि यह शुभता और प्रेम का भी प्रतीक मानी जाती है।
सावन के महीने में तरह-तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स का ट्रेंड देखा जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी में भी शिवभक्ति की झलक दिखे, तो शिवजी से जुड़े विशेष मेहंदी डिज़ाइन्स एक आदर्श विकल्प हो सकते हैं। ये डिज़ाइन्स न सिर्फ धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं, बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं।

सावन में मेहंदी का महत्व
सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा न केवल सौंदर्य के लिए होती है, बल्कि इसे स्वास्थ्य से भी जोड़ा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, मेहंदी शरीर की गर्मी को कम करती है और मन को शीतलता देती है। इसके अलावा, सुहागिन महिलाओं के लिए यह समर्पण, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।

1. त्रिशूल और डमरू डिज़ाइन (Trishul and Damru Design)
भगवान शिव के प्रिय अस्त्र त्रिशूल और डमरू को मेहंदी डिज़ाइन में शामिल करना एक पवित्र भाव दर्शाता है। यह डिज़ाइन सिंपल होने के बावजूद आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है। इसे हथेली या कलाई पर उकेरा जा सकता है।

2. ओम नम: शिवाय डिज़ाइन (Om Namah Shivaya Mehndi)
'ॐ नम: शिवाय' मंत्र शिव भक्ति का सार है। आप इसे फिंगर डिजाइन, हथेली के सेंटर या ब्राइडल बेल पैटर्न में जोड़ सकती हैं। मंत्र को मेहंदी के अंदर कलात्मक रूप से पिरोना डिजाइन को और अधिक खास बना देता है।

3. भोलेनाथ का चित्रात्मक डिज़ाइन (Lord Shiva Portrait Design)
अगर आप डिटेलिंग में माहिर मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी लगवाती हैं, तो शिवजी का चेहरा, जटा-जूट, त्रिनेत्र और चंद्रमा के साथ एक पूरा चित्र बनवाया जा सकता है। यह मेहंदी डिजाइन दिखने में अद्भुत लगता है और सावन सोमवार या शिवरात्रि जैसे अवसरों पर बेहद लोकप्रिय होता है।

4. शिवलिंग और बेलपत्र डिज़ाइन (Shivling with Bel Patra)
शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है और बेलपत्र उन्हें अर्पित किया जाता है। सावन में इस पवित्र संयोजन को मेहंदी में शामिल करना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इसे आप हथेली या हाथ की पीठ पर बनवा सकती हैं।

5. मंत्रों की मेहंदी
"हर हर महादेव", "ॐ नम: शिवाय", "भोलेनाथ की जय" जैसे मंत्रों को कलात्मक अक्षरों में डिजाइन के रूप में गूंथना एक नया और आध्यात्मिक ट्रेंड बन चुका है।

6. केदारनाथ मेहंदी डिज़ाइन्स
केदारनाथ भगवान शिव का पवित्र धाम है, और इससे प्रेरित मेहंदी डिज़ाइन्स में आध्यात्मिकता झलकती है। इसमें त्रिशूल, डमरू, "ॐ नमः शिवाय", शिवलिंग, केदारनाथ मंदिर की आकृति, हिमालय और नंदी बैल जैसे धार्मिक प्रतीकों को शामिल किया जाता है। ये डिज़ाइन्स खासतौर पर सावन, शिवरात्रि या केदारनाथ यात्रा के समय श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
