Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
मिनिमल मेकअप में दिखना है खूबसूरत, सुहाना खान से लें समर सीजन मेकअप टिप्स
बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान की बेटी और बॉलीवुड की नई स्टार सुहाना खान अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। डस्की स्किन के साथ किस तरह मेकअप कैरी करना है ये सुहाना खान बखुबी जानती हैं।
सुहाना खान आज के समय में लड़कियों और महिलाओं के लिए एक फैशन आइकन बन चुकी हैं। ऐसे में हम आपके लिए सुहाना खान के वॉल से कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप भी आत्मविश्वास के साथ अपने अंदर की डीवा को बाहर निकाल सकती हैं। सुहाना खान के टिंटेड लिप्स से लेकर ग्लॉसी मेकअप तक, आपके खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। तो आइए जानते हैं।

सुहाना खान से लें मिनिमल मेकअप टिप्स
1. ग्लोइंग स्किन
सुहाना की ग्लोइंग स्किन निश्चित रूप से सोशल मीडिया संसेशन बनने का बड़ा कारण है। उनके पूरे चेहरे पर एक अलग तरह का ग्लो रहता है। वो अक्सर अपने फेश कलर के अनुसार ही मेकअप करती है जो ज्यादा ब्राइट न लगें।
2. विंग्ड आईलाइनर
विंग्ड आईलाइनर हमेशा ट्रेंड में रहता है। सुहाना खान भी हमेशा अपनी आंखों पर विंग्ड आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं। जबकि जिम में वर्कआउट करने के दौरान वह सॉफ्ट कैट-आई या विंग्ड आई के साथ एलिगेंट लुक अपनाती हैं।
3. पिंक चिक्स
सुहाना खान अपने सटल मेकअप लुक के साथ हर जगह छा जाती हैं। अपने पूरे मेकअप को सिंपल रखते हुए, वह अपने गालों पर थोड़ा रंग जोड़ती है। गालों पर ब्लश उनके पूरे लुक को उभरकर लाने में मदद करता है।
4. कंटूरिंग
सुहाना खान की सोशल मीडिया की सभी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो किस तरह अपने चेहरे की संरचना को परिभाषित करने के लिए कंटूरिंग का इस्तेमाल करती हैं। कंटूरिंग आपके चेहरे को परिभाषित करने और उसे आकार देने में मदद करता है। साथ ही, यह आपके फ़ाउंडेशन को स्किन से मिलाने में मदद करता है।
5. टिंटेड लिप्स
सुहाना खान अक्सर अपने होठों के लिए डार्क, बोल्ड लिप्स के स्थान पर टिंटेड पिंक या सॉफ्ट ब्राउन जैसे न्यूड लिप कलर को चुनना पसंद करती हैं। वह अपने होठों को सिंपल रखकर अपनी आंखों को ज्यादा अक्ट्रैक्टिव रखना पसंद करती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
