Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
किचन में छिपा है मीरा राजपूत के ग्लोइंग स्किन का राज, इस एक चीज को पीने से मिलेगी दमकती त्वचा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने ब्यूटी और फैशन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मीरा राजपूर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो फैंस को अपनी स्किन और ब्यूटी का सीक्रेट शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में मीरा राजपूत के ग्लोइंग स्किन का एक और राज सामने आया। मीरा राजपूत अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाएं रखने के लिए एक हेल्दी ड्रिंक को पीती हैं। ये ड्रिंक आपके किचन में मौजूद सिर्फ 2 चीजों से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं मीरा राजपूत के ग्लोइंग स्किन के इस हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी के बारे में...

हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी
सामग्री -
* किशमिश - 5
* केसर - चुटकी भर
बनाने और पीने का तरीका
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको बस एक चौथाई गिलास पानी में किशमिश और केसर को रात भर के लिए भिगो कर रखना है। फिर सुबह उठकर इस पानी को पी लें और किशमिश को खा लें।
स्किन के लिए इस ड्रिंक के फायदे
किशमिश चेहरे के डेड सेल्स को हटाएं
किशमिश के पानी में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो स्किन पर किसी भी इंफेक्श के खतरे को कम करने में मदद करता हैं। किशमिश विटामिन सी और विटामिन ई के गुणों से भी भरपूर होता है जो स्किन के डेड सेल्स को हटाने और चेहरे की चमक बढ़ाने का काम करता है।
केसर चेहरे की चमक बढ़ाए
रोजाना केसर का पानी पीने से आपके चेहरे पर एक अलग चमक आती है और स्किन हेल्दी नजर आती है। केसर आपकी आपकी स्किन की बनावट में भी सुधार करता है और चेहरे को फ्रेस दिखाने में मदद करता है। इतना ही नहीं केसर आपके स्किन की पिंपल्स और दाग-धब्बों को भी दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
