Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी के कारण खो गया है चेहरा का निखार, शहनाज हुसैन के इन नुस्खों से पाएं खिली त्वचा
शहनाज हुसैन एक मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट हैं जो स्किन केयर के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। अपने अब तक के अनुभव के साथ, उन्होंने कुछ सबसे प्रभावी और आसान स्किन केयर रूटीन अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसको फॉलो करके कोई भी महिला हेल्दी और ग्लोइंग स्किन आसानी से पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं शहनाज हुसैन के शेयर किए गए कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में...

शहनाज हुसैन ब्यूटी टिप्स ( Shahnaz Hussain Beauty Tips )
1. नींबू और शहद का मास्क
शहनाज हुसैन ग्लोइंद स्किन पाने के प्राचीन समय से इस्तेमाल किए जा रहे नींबू और शहद मिश्रण पर विश्वास करती हैं। उनके अनुसार, स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए इस पेस्ट को लगातार अपने चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बस बराबर मात्रा में शहद और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है, फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर सुखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
2. दही और हल्दी का फेस मास्क
शहनाज हुसैन के अनुसार दही और हल्दी का फेस मास्क आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। ये फेस मास्क खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिनकी स्किन ऑयली है और चेहरे पर पिंपल्स निकलने की समस्या रहती है। ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए आप दो बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच हल्दी मिला दें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
3. ड्राई स्किन की सफाई
शहनाज हुसैन त्वचा से गंदगी और अशुद्धियों को दूर करने के लिए ड्राई स्किन की सफाई के महत्व पर जोर देती हैं। ड्राई स्किन वाले व्यक्तियों के लिए स्किन क्लिंजिंग बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप सूरजमुखी के तेल के ठंडे दूध में मिलाएं और फिर इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा कर छोड़ दें।
4. फ्रेश जूस पिएं
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का मानना है कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए न सिर्फ आपको हेल्दी डाइट लेने की भी जरूरत है, जिसमें फ्रेश जूस सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है। ताजा जूस पीने से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन प्राप्त होते हैं जो आपके सिस्टम को आसानी से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
