Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Shalini Passi का ब्यूटी सीक्रेट आया सामने, इस पाउडर से स्किन को करती हैं डिटॉक्स
Shalini Passi reveals her secret 'detox powder' : सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आने वाली शालिनी पासी इन दिनों अपने यूनिक लाइफस्टाइल की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसके साथ ही शालिनी पासी अपनी खूबसूरती की वजह से खूब छाई हुई है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में शालिनी ने अपने बेहद पॉपुलर 'डिटॉक्स पाउडर' के बारे में बताते हुए कहा था कि स्किन डिटॉक्स के लिए खास तरह के डिटॉक्स पाउडर का सेवन करती हैं। जिसके बाद से उनका डिटॉक्स पाउडर इन दिनों बहुत चर्चा में है, और इसे बनाने की रेसिपी भी लोगों के बीच वायरल हो रही है। यह डिटॉक्स पाउडर मसालों के मिश्रण से तैयार होता है, जिसे पानी और नींबू के रस के साथ मिलाकर सुबह पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह पाचन को भी सुधारता है।

शालिनी पासी का काला नमक डिटॉक्स ड्रिंक बनाने का तरीका
सामग्री
500 ग्राम जीरा
500 ग्राम अजवाइन
2 टीस्पून काला नमक
50 ग्राम दालचीनी
5 चम्मच त्रिफला
बनाने का तरीका
एक पैन में 1 गिलास पानी उबालने के लिए रखें। उबालने के बाद उसमें काला नमक, दालचीनी, त्रिफला पाउडर, जीरा पाउडर और अजवाइन डालें । इन मसालों को अच्छे से मिला कर पानी को बॉइल करें, ताकि यह सभी तत्व पानी में घुल जाएं। पानी में उबाल आने के बाद, उसमें आधा नींबू का ताजे रस को निचोड़ लें। अब आपका डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है। इसे गर्म ही पीएं, और रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें।
इसके फायदे
काला नमक: यह शरीर को अल्कालाइन बनाने और एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है। यह पाचन को सुधारता है और शरीर को हल्का और ताजगी से भरपूर रखता है।
नींबू: यह शरीर को हाइड्रेट करता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और त्वचा को भी निखारता है।
त्रिफला, अजवाइन और जीरा : यह पेट को साफ करके मेटाबॉलिज्म रेट को बढाते है।
शालिनी पासी का मानना है कि इस प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करने के साथ बॉडी को एनर्जेटिक भी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
