Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
Navratri 2025 Mehndi Designs Video: इस नवरात्रि हाथों पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी, देख लें आसान वीडियो
Navratri 2025 Mehndi Designs Video: 22 सितंबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। 22 से लेकर 1 अक्टूबर तक माता के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होगी और 2 अक्टूबर को विजयदशमी है। नवरात्रि का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ और व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सजने-संवरने और खुशियां मनाने का भी खास महत्व होता है। महिलाएं इन दिनों पारंपरिक परिधान जैसे चनिया-चोली, साड़ी और ज्वेलरी पहनती हैं और हाथों में मेहंदी रचाकर अपने लुक को पूरा करती हैं।
इस नवरात्रि में आप भी ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो हम लेकर आए हैं आपके लिए वीडियो जिन्हें देख आप घर पर ही अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं। चाहे गरबा नाइट हो, डांडिया या फिर दुर्गा पूजा आकर्षक मेहंदी डिजाइन आपके पूरे लुक को और भी निखार देंगे। फिर देर किस बात की जल्दी से देखते हैं मेहंदी डिजाइन जिन्हें हाथों पर सजा आप भी कर सकती हैं अपना नवरात्रि लुक पूरा।

मां दुर्गा का चित्र
नवरात्रि है तो मेहंदी भी खास होनी चाहिए। अगर आप भी नवरात्रि में अपने हाथों पर मेहंदी लगाने वाली हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। हाथों पर मां दुर्गा का डिजाइन जब आप बनाएंगी तो जो भी देखेगा वो तारीफ करे बिना रह नहीं पाएगा।
फुल हाथ मेहंदी डिजाइन
अगर आप नवरात्रि पर अपने हाथों में भरे हाथ मेहंदी डिजाइन लगाना चाहते हैं तो इस वीडियो से आपकी बहुत मदद हो सकती है। अच्छी बात ये है कि आप इस डिजाइन को खुद अपने हाथों पर लगा सकती हैं। या फिर अपने मेहंदी आर्टिस्ट को भी दिखाकर लगवा सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आप नवरात्रि पर अपने हाथों में अरेबिक डिजाइन लगवाने के मूड में हैं तो इस डिजाइन को लगा लें। गरबा नाइट हो या फिर घर में पूजा हर किसी के लिए ये डिजाइन बेस्ट है। जब आप इस तरह से अपने हाथों में मेहंदी लगाएंगी तो हर कोई तारीफ करेगा ही करेगा।
माता रानी वाला डिजाइन
कुछ लोगों को भरे हाथ मेहंदी पसंद नहीं होती है, लेकिन परंपरा के लिए हाथों में मेहंदी लगवानी पड़ती है। ऐसे में माता रानी वाला डिजाइन यानी गोल-गोल मेहंदी का डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। ये लगाने में आसान है और समय भी बहुत कम लगता है। इसके अलावा देखने में भी बहुत सुंदर लगता है।
फूल-पत्तियों वाला डिजाइन
हाथों पर फूल-पत्तियों वाला डिजाइन लगा आप नवरात्रि को और भी खास बना सकती हैं।
ये लगाने में आसान होने के साथ ही देखने में भी आकर्षक होता है। आप इस डिजाइन को भी लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications