Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Skin Care : ग्लोइंग स्किन के लिए शीट मास्क लगाए या उबटन, ये हैं फायदे और अंतर
Sheet masks vs traditional masks: स्किन केयर की दुनिया में पिछले कुछ समय में जबरदस्त बदलाव हुए है। फैशन के साथ स्किन केयर में भी ट्रेंड बदलते रहते हैं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए दुनिया हर उस नुस्खे को ट्राय करने से पीछे नहीं हटती हैं जो खूबसूरती के मामले में अच्छे रिजल्ट देते हैं।
सदियों से हमारे यहां बेदाग और खूबसूरत त्वचा के लिए उबटन का इस्तेमाल होता आया है। आयुर्वेद के लिए फेशियल मास्क नई बात नहीं थी। विभिन्न जड़ी-बूटियों, जड़ों और फूलों से बने उबटन मास्क को दुनिया का पहला कॉस्मेटिक प्रोडक्ट माना जाता है। आज भी कई महिलाएं स्किनकेयर के लिए उबटन का ही इस्तेमाल करती आई हैं लेकिन इन दिनों स्किन केयर के लिए उबटन की जगह फेसशीट ने ले ली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच ये खूब पॉपुलर है। कहीं भी जाना हो दो मिनट में इससे ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्किन केयर के लिए ट्रेडिशनल फेस मास्क जिन्हें उबटन कहते हैं वो ज्यादा बेहतर होते हैं या फेसशीट।
शीट मास्क
शीट मास्क फेस मास्क की तुलना में काफी आसानी से लग जाता है। इस वजह से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। hyaluronic acid, विटामिन और मिनरल्स, सीरम से भरपूर शीट मास्क के फायदे इंस्टेंट मिलते हैं। यह स्किन को तुरंत मॉश्चराइज करता है, बंद पड़े पोर्स को खोलता है, जिससे स्किन चेहरा दमकता नजर आता है।

हाइड्रेशन के मामले में बेस्ट
शीट मास्क सीरम में भीगे हुए कागज की एक पतली परत से बनाए जाते हैं। यह सीरम अनेक सामग्रियों, जैसे प्राकृतिक फ्रूट एक्सट्रैक्ट और ह्यलुरोनिक एसिड से बना होता है, जो स्किन को अनेक फायदे प्रदान करते है। ये अपने हाइड्रेटिंग स्किन के लिए जाने जाते हैं। जिससे लगाने से चेहरा कुछ मिनटों में हाइड्रेड नजर आने लगता है। हाईड्रेटिंग शीट मास्क स्किन को गहराई तक जाकर हाईड्रेशन देते हैं, और इसे ज्यादा लचीला एवं सुदृढ़ बनाकर तरोताजा कर देते हैं।
पारंपरिक उबटन
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि शीट मास्क सुविधाजनक हैं, लेकिन पारंपरिक उबटन के अपने फायदे हैं।
विभिन्न जड़ी-बूटियों, जड़ों और फूलों से बने उबटन मास्क दुनियाभर में खूबसूरती पाने का सबसे सामान्य तरीका है। उबटन घरों के मसालो, मिट्टी, अनाज और फल-फूलों से आसानी से तैयार हो जाते हैं। भारत और ग्रीस में ब्राइट और क्लियर कॉम्पलेक्शन के लिए मुल्तानी मिट्टी के मास्क लगाने का चलन रहा है। मिस्र में ब्यूटी मास्क मिट्टी, शहद या दूध से बनाता था। चीन में मोती, अदरक, कमल, चावल के पानी और चायपत्ती का लेप ब्यूटी मास्क प्राचीन स्किन केयर का तरीका रहा है।

डेड स्किन हटाने का सबसे कारगार तरीका
उबटन बेहद साधारण चीजों के इस्तेमाल से बनाया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद गुण स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं होते हैं। घर पर उबटन बेसन, हल्दी और दूध आदि के इस्तेमाल से बनाया जाता है। हर भारतीय किचन में ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। डेड स्किन सेल्स को हटाने से लेकर स्किन को स्मूद बनाने में उबटन बहुत फायदेमंद होता है।
ट्रेवल फ्रैंडली
अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं और आपके पास समय की कमी हैं, तो कम समय में ग्लोइंग स्किन के लिए शीट मास्क बेहतर विकल्प है। आप ट्रेवल के दौरान उबटन नहीं लगा सकते हैं।
दोनों में से क्या चुने?
जब शीट मास्क और उबटन जिसे फेस मास्क भी कहते हैं। दोनों में से एक चुनने की बात आती हैं, तो हम बहुत सारी चीजों के बारे में सोचना पड़ता है। शीट मास्क आसानी से उपलब्ध हो जाती है और इसे लगाकर आप समय बचा सकते हैं। लेकिन इसके रिजल्ट एक या दो दिन में गायब हो जाते है। या यह कहें कि कुछ घंटों में ही इसकी हाइड्रेटिंग की चमक गायब हो जाती है। वहीं उबटन बनाने में काफी सामग्री चाहिए होती है साथ ही घंटों इसके सूखने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इसका असर कई दिनों तक देखने को मिलता है। दोनों ही मास्क के अपने फायदे हैं ये आपको चुनना है कि आप किसके साथ ज्यादा कम्फर्टेबल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
