Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shefali Jariwala जैसा स्किन ग्लो चाहिए? डाइट में शामिल करें ये Glutathione रिच फूड्स
Glutathione-Rich Foods : एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के असमय निधन के बाद यह खबर सामने आई कि वे यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए एंटी-एजिंग दवाएं लेती थीं। पुलिस द्वारा की गई जांच में उनके घर से कई दवाइयां बरामद की गईं, जिनमें ग्लूटाथियोन इंजेक्शन, विटामिन्स और अन्य स्किन सप्लीमेंट शामिल थे।
इसके बाद से ग्लूटाथियोन को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा बढ़ गई है। आखिर यह ग्लूटाथियोन होता क्या है? और क्या इसे नेचुरल तरीकों से भी शरीर में बढ़ाया जा सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

ग्लूटाथियोन क्या है?
ग्लूटाथियोन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में ही बनता है। यह स्किन, लंग्स, लीवर और सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और शरीर को टॉक्सिन्स, फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। हालांकि खराब खानपान, धूम्रपान, शराब का सेवन और पोषण की कमी के चलते इसके स्तर में गिरावट आ सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरी सलाह से ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट या इंजेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसे डॉक्टर की निगरानी में ही लेना चाहिए।
ग्लूटाथियोन को बढ़ाने के नेचुरल तरीके
1. सल्फर युक्त खाद्य पदार्थ
हेल्थलाइन के अनुसार ग्लूटाथियोन के निर्माण में सल्फर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह मिनरल प्रोटीन रिच और कुछ सब्जियों में पाया जाता है। जैसे:
- ब्रोकोली
- ब्रसेल्स स्प्राउट्स
- फूलगोभी
- केल (हरा पत्ता गोभी)
- सरसों का साग
- वॉटरक्रेस
- मछली
2. विटामिन C और सेलेनियम
विटामिन C एक वॉटर-सॉल्युबल विटामिन है जो ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है। यह ग्लूटाथियोन के स्तर को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अच्छे स्रोत हैं:
- नींबू, संतरा जैसे खट्टे फल
- कीवी, पपीता, स्ट्रॉबेरी
- शिमला मिर्च
- सेलेनियम भी ग्लूटाथियोन के प्रोडक्शन में सहायक होता है। इसके अच्छे स्रोत हैं:
- ब्राजील नट्स
- मछली
- ऑर्गन मीट (जैसे लीवर)
3. ग्लूटाथियोन युक्त फूड्स
शरीर में ग्लूटाथियोन तो बनता ही है, लेकिन कुछ फूड्स में यह पहले से मौजूद भी होता है। जैसे:
- पालक
- एवोकाडो
- शतावरी
- भिंडी
हालांकि, भोजन पकाने और स्टोर करने की प्रक्रिया इन खाद्य पदार्थों में मौजूद ग्लूटाथियोन की मात्रा को कम कर सकती है। साथ ही, डाइट से मिलने वाला ग्लूटाथियोन पूरी तरह से शरीर में अवशोषित नहीं होता है, फिर भी यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक हो सकता है।
स्वस्थ जीवनशैली से बढ़ाएं ग्लूटाथियोन
नींद पूरी करें: नींद की कमी से शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर घट सकता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
व्यायाम करें: नियमित एक्सरसाइज, खासकर कार्डियो और वेट ट्रेनिंग ग्लूटाथियोन के स्तर को बेहतर बनाए रखती है।
शराब से परहेज करें: अधिक शराब का सेवन ग्लूटाथियोन को तेजी से घटाता है। इसके सेवन से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
