Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
shirt collar types : कैसे चुनें शर्ट की बेस्ट कॉलर ? Collar को सेलेक्ट करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
जब आप शर्ट खरीदते हैं तो उसके कलर, फैब्रिक, डिजाइन के बारें में जरूर देखते हैं, लेकिन इस चीज है होती है जिसके बारें में आप गौर नहीं करते हैं। और वो है शर्ट का कॉलर। शर्ट का कॉलर आपकी पर्सनालिटी के लिए काफी अहमियत रखता है। जो शर्ट के साथ कॉलर भी आपके ऊपर सूट करना चाहिए। अगली बार जब भी शर्ट खरीदें तो शर्ट के कॉलर पर जरूर ध्यान दें। हम यहां पर शर्ट के कॉलर को लेकर आपको कुछ अहम टिप्स दे रहें हैं जिससे की आपको अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से शर्ट के साथ कॉलर को अच्छी तरह से सेलेक्ट कर सकेंगे।

शर्ट के साथ कॉलर पर दें ध्यान-
देखिए शर्ट की कॉलर को सेलेक्ट करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बस आपको कुछ बातों को ध्यान में रख कर शर्ट लेनी चाहिए, जिससे की अगर आप महंगी शर्ट को भी खरीदें लेकिन उसमें आपका पूरा लुक इनहॉन्स ना हो तो बेकार है। जानते हैं कि कैसे शर्ट खरीदें और कॉलर पर ध्यान दें-

फिटिंग पर फोकस
आप शर्ट खरीदते वक्त उसकी फिटिंग पर तो पूरा फोकस रखते हैं लेकिन शर्ट के कॉलर की फिटिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको स्टनिंग लुक चाहिए तो शर्ट के कॉलर की फिटिंग पर ध्यान दें। इसके लिए अपनी दो फिंगर्स को कॉलर और गले के बीच डालिए, अगर ये आसानी से चली जाती है तो फिटिंग सही है। इस बात का ध्यान रखें कि शर्ट का सबसे ऊपर कॉलर वाला बटन बंद रखें।

सॉफ्ट और स्टिफ कॉलर
आपको सॉफ्ट और स्टिफ कॉलर पर भी ध्यान देना होगा। इनके लुक में डिफरेंस होता है। इस का ख्याल रखें कि शर्ट का कॉलर जितना सॉफ्ट होता है उसका लुक उतना ही कैजुअल होता है। वहीं स्टिफ कॉलर फॉर्मल लुक आपको देगा।

फेस के हिसाब से कॉलर को चुनना
जी हां, आप अपने फेस कटिंग के हिसाब से शर्ट की कॉलर को सेलेक्ट करें। जो आपको बेस्ट लुक देता है। गोल चेहरा है तो पॉइंट कॉलर चुनें। वहीं अगर चेहरा स्क्वायर शेप में है तो टैब और पॉइंट कॉलर बेस्ट हैं। टैब कॉलर विंटेज स्टाइल के होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
