Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
अनुष्का शर्मा जैसी चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी का बताया ये नुस्खा अजमाएं
Premanand Maharaj Ji shares secrets of glowing skin : साफ सुथरी और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाह होती है। इस चाह को पूरी करने के लिए लोग महंगे से महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं। जिससे कुछ देर के लिए चमक तो मिल जाती है लेकिन फिर चेहरे पहले जैसा हो जाता है। जेब का बजट हिलता है वो अलग।
अगर आपको कहें ग्लोइंग स्किन का राज क्रीम में नहीं बल्कि अच्छी डाइट और एक्सरसाइज में छिपा है, तो आप नहीं मानेंगे। लेकिन वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का तो ये ही मानना हैं। आपको बता दें ये वही संत हैं, जिनके आश्रम में क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

एक वीडियो में उन्होंने चेहरे पर ग्लो लाने का नेचुरल तरीका बताया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि हमारे जीवन में जितना आवश्यक भोजन होता है, उतना ही जरूरी व्यायाम करना भी होता है। शरीर स्वस्थ रहेगा और दिमाग प्रसन्न रहेगा, तो चेहरे पर भी चमक बनी रहेगी। यहां जानते हैं कि उन्होंने व्यायाम करने पर इतना जोर क्यों दिया है:
45 मिनट तक करें व्यायाम
प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक जिन्हें व्यायाम करने की आदत नहीं है, तो वह रोजाना 5 मिनट ही व्यायाम करके शुरूआत करें। इसके लिए एक रुटीन बनाएं रोजाना सुबह 4 बजे उठकर, फ्रेश और नहा धोकर अगर आप रोजाना 20 मिनट भी व्यायाम करेंगे, तो अपने शरीर में होने वाले बदलाव देख आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
खुद भी करते थे एक्सरसाइज
प्रेमानंद महाराज जी ने बताते है कि खुद भी पहले 45 मिनट तक रोज व्यायाम करते थे, लेकिन जब उनकी किडनी में सूजन आ गई तब उनके डॉक्टर ने इस पर रोक लगा दी। जब वह स्वस्थ थे तब दंड बैठक और अन्य आसन किया करते थे। उनका कहना है कि ब्रम्हचर्य जीवन में यह सभी चीजें भी शामिल होती हैं। नियमित व्यायाम करने से आपको एक साल में ही इसका अंतर दिखाई देने लगेगा। इससे आपका पूरा शरीर और चेहरा बदल जाएगा।
अच्छा खानपान पर भी दे ध्यान
एक्सरसाइज करने के अलावा प्रेमानंद जी महाराज कुदरती चमक के लिए और स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खानपान की भी तरफदारी करते हैं।
कौन हैं प्रेमानंद जी महाराज
प्रेमानंद महाराज एक कृष्णमार्गी संत हैं। वह एक कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर भी है। उनके भजन और सत्संग में दूर-दूर से लोग आते हैं। वे राधा वल्लभ सम्प्रदाय से भी जुड़े हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications