Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Pimple Popping With Towel : आप भी तौलिए को दबाकर फोड़ते हैं मुंहासे, जानें ऐसा करने के नुकसान
Side Effects Of Pimple Popping With Towel : चेहरे पर मुहांसे या पिम्पल होने से लोग अपनी खूबसूरती को लेकर चिंता में आ जाते हैं। अगर ये मुंहासे दो से चार दिन ज्यादा टिक जाए, तो घबराहट ओर ज्यादा बढ़ने लगती है।
मुंहासों से बचने के लिए लोग सबसे पहले जो काम करते हैं, वह है पिम्पल को फोड़कर उसमें भरा हुआ सारा पस बाहर निकाल देते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि ऐसा करने से वो मुंहासों से जल्दी राहत पा लेंगे। कई लोग मुहांसों को फोड़ने के लिए तौलिए का इस्तेमाल करते हैं।
इससे चेहरे पर दिख रहा पिम्पल और उसकी सूजन तो कम हो जाती है। लेकिन इससे चेहरे को और साइडइफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानें तौलिए से पिम्पल फोड़ने के नुकसान क्या है और क्यों लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए?

ये हो सकते हैं साइडइफेक्ट्स
1. हम जिस टॉवेल का यूज बाथरूम में करते हैं, उसमें काफी बैक्टीरिया हो सकते हैं। जब इनसे पिंपल को फोड़ा या दबाया जाता है तो बैक्टीरिया स्किन के अंदर चले जाते हैं। जिससे इंफेक्शन फैल सकता है। कई रिसर्च में भी बॉथरूम के टॉवेल में बैक्टीरिया होने की बात कही गई है।
2. टॉवेल का कपड़ा हार्ड या मोटा होने पर अगर उनसे पिंपल्स फोड़े जाते हैं, तो स्किन पर रगड़ आती है। इससे स्किन कटने-छिलने या उसमें जलन होने का खतरा रहता है।
3. पिंपल्स फोड़ने में टॉवेल का ज्यादा इस्तेमाल स्किन में सूखापन भी बढ़ा सकता है। इससे मुंहासों की समस्याएं और भी ज्यादा गंभीर हो सकती हैं।
4. जब हम पिंपल को दबाते हैं तो हाथों और नाखूनों में भी बैक्टीरिया होते हैं, जो ट्रांसफर होकर स्किन में चले जाते हैं और किसी न किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन की समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है।
5. पिंपल या मुंहासों को दबाने के बाद उसके आसपास की स्किन डैमेज हो सकती है। घाव, रैशेज और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
6. जब पिंपल्स को टॉवेल की मदद से फोड़ते हैं तो आसपास की स्किन पोर्स तक बैक्टेरिया और इंफेक्शन फैलने से नए पिंपल्स या मुंहासे बन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
