Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे पर विटामिन-E कैप्सूल लगाते हुए न करे ये गलती, वरना स्किन हो जाएगी बर्बाद
Side Effects Of Using Vitamin E Capsule On Face : कई लोग लोग से सुन सुनाकर चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकालकर चेहरे और बालों पर सीधे ही लगा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन ई का इस तरह से इस्तेमाल करने से चेहरे की स्किन खराब और बदत्तर हो सकती है।
एक्सपर्ट की मानें तो बिना वजह इसे चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन पर खराब हो सकती है। कई लोग विटामिन ई सप्लीमेंट्स को डायरेक्ट स्किन पर लगाने के कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। अगली बार चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल लगाने से पहले नुकसान जान लें।

स्किन में बढ़ सकता है पिग्मेंटेशन
विटामिन ई कैप्सूल को स्किन पर सीधे लगाने से चेहरे पर ग्लो की जगह पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। स्किन पर टैनिंग, दाग-धब्बे जैसी दिक्कते हो सकती हे। इसलिए चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का सीधा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इरिटेंट डर्मेटाइटिस की समस्या
स्किन पर सीधे विटामिन ई कैप्सूल लगाने से इरिटेंट डर्मेटाइटिस की परेशानी हो सकती है। इसमें चेहरे पर खुजली, रैशेज, फफोले, लालिमा की शिकायत हो सकती है। इसलिए स्किन पर विटामिन ई कैप्सूल का प्रयोग न करें।
चेहरा हो सकता है सेंसेटिव
विटामिन E को चेहरे पर डायरेक्ट ही लगाने से मुंहासे हो सकते हैं। इसके अलावा इसे लगाने से स्किन सेंसेटिव हो सकती है। इसे लगाने के बाद चेहरे को धोना न भूलें। नहीं तो स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है।
जलन और फफोले हो सकते है
विटामिन E को सीधे चेहरे पर लगाने से आंखों और चेहरे में जलन, सूजन और मुंह पर छाले जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं।
विटामिन E लगाने से पहले इस बात का रखें ध्यान
विटामिन E लगाने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरुर लें। डॉक्टर आपकी स्किन टाइप समझकर आपको विटामिन ई के इस्तेमाल की सलाह देगा। ध्यान रखें कि विटामिन ई जेल को सीधे स्किन पर लगाना नुकसानदायक साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
