Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Eid Mehndi Design 2025 : ईद पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन की फोटो
Eid Mehndi Design 2025 : ईद का त्योहार खुशियों और सजने-संवरने का खास मौका होता है। इस दिन महिलाएं खूबसूरत कपड़ों के साथ मेंहदी भी लगवाती हैं, जो उनके हाथों की शोभा बढ़ाती है। अगर आप भी इस ईद पर अपने हाथों को आकर्षक मेंहदी डिज़ाइन्स से सजाना चाहती हैं, तो जालदार और लेटेस्ट मेंहदी डिज़ाइन्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां हम आपके लिए आगे (फ्रंट) और पीछे (बैक) के हाथों के लिए कुछ बेहतरीन डिज़ाइन्स लेकर आए हैं।
अगर आप भी इस ईद पर अपने हाथों की रौनक बढ़ाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और लेटेस्ट मेंहदी डिज़ाइन्स लेकर आए हैं।

एलीगेंट अरेबिक मेंहदी डिज़ाइन
अरेबिक मेंहदी डिज़ाइन की खासियत इसकी बड़ी-बड़ी फ्लोरल और बेल पैटर्न होती हैं। ये डिज़ाइन्स कमाल की फिनिशिंग के साथ हाथों पर उभरते हैं और जल्दी सूखने के कारण खास पसंद किए जाते हैं। अगर आप हल्का और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

जालदार मेंहदी डिज़ाइन
अगर आप इस ईद पर ट्रेंडी और क्लासी लुक चाहती हैं, तो जालदार मेंहदी डिज़ाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह डिज़ाइन हाथों पर बेहद नफासत से उभरता है और आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देता है। इस डिज़ाइन में बारीक नेट पैटर्न के बीच फूलों और पत्तियों को जोड़ा जाता है, जिससे मेंहदी का लुक और भी आकर्षक हो जाता है।

इंडियन ट्रेडिशनल मेंहदी डिज़ाइन
भारतीय मेंहदी डिज़ाइन्स को intricate पैटर्न्स और फुल-हैंड कवरेज के लिए जाना जाता है। इसमें मोर, फूल, पत्तियां और जालीदार डिज़ाइन्स को उकेरा जाता है। खासकर दुल्हनें इस तरह की मेंहदी को ज्यादा पसंद करती हैं। ईद के मौके पर अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो इस डिज़ाइन को चुन सकती हैं।

गोल टिक्की मेंहदी डिज़ाइन
गोल टिक्की मेंहदी डिज़ाइन एक क्लासिक स्टाइल है, जिसे हर उम्र की महिलाएं पसंद करती हैं। इस डिज़ाइन में हथेली के बीच में एक सुंदर गोल टिक्की बनाई जाती है, जिसके चारों ओर फ्लोरल और बेल्स का पैटर्न जोड़ा जाता है। यह देखने में बेहद आकर्षक और सिंपल लगता है।

बेल और पत्तियों वाली मेंहदी डिज़ाइन
अगर आप हल्की और मिनिमलिस्टिक मेंहदी चाहती हैं, तो बेल और पत्तियों वाली मेंहदी डिज़ाइन ट्राय कर सकती हैं। इसमें हथेली से लेकर उंगलियों तक पतली बेलें और पत्तियां बनाई जाती हैं, जो हाथों को नफासत और ग्रेस देती हैं।

गुलाब थीम मेंहदी डिज़ाइन
गुलाब और मोर के डिज़ाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन डिज़ाइन्स में नाजुक पंख, मोर की गर्दन और खूबसूरत गुलाब के फूलों का पैटर्न उकेरा जाता है। अगर आप डिटेलिंग पसंद करती हैं, तो यह स्टाइल आपको जरूर पसंद आएगा।

ईद थीम मेंहदी डिज़ाइन
अगर आप अपने हाथों में खूबसूरत ईद से रिलेटेड मेहंदी डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो आप चांद को मद्देनजर थीम बनाकर इस तरह से डिजाइन बना सकते हैं, जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का शानदार कॉम्बिनेशन देते हैं।

मोर और बेल जाल डिज़ाइन
इस डिज़ाइन में मोर के पंखों के साथ-साथ बेल का पैटर्न जोड़ा जाता है, जो हाथों पर बेहद रॉयल और खूबसूरत लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
