Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Bhai Dooj 2022: महिलाएं अपने हाथों पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन

फेस्टिवल सीजन के समय महिलाएं घर से लेकर बाहर के कामों में बहुत व्यस्त हो जाती है। ऐसे में उन्हे सजने सवरने में ज्यादा समय नहीं लगा पाती हैं। ऐसे में भाई दूज के लिए महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाने के लिए भी ज्यादा समय नहीं निकाल पाती। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हाथों के सिंपल और इजी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स को आसानी से आप अपने हाथों पर लगा सकते हैं। जिसे देख हर कोई आपके मेहंदी डिजाइन की तारीफ करेंगे।

वन साइड मेहंदी डिजाइन
भाई दूज के मौके पर अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप अपने हाथ पर ये वन साइड मेहंदी डिजाइन लगा सकती है। अधिकतर आपने देखा है कि बेल मेहंदी डिजाइन क्रोश में जाता है। लेकिन महिलाएं इस डिजाइन को यूनिक स्टाइल देने के लिए इसे स्ट्रेट डिजाइन में बना सकती हैं। आजकल महिलाओं से लेकर लड़कियां भी मेहंदी के वन साइड डिजाइन को काफी पसंद कर रही है। इसे बनाना आसान है। हाथ के एक साइड पर मेहंदी डिजाइन लगाए। और उंगलियों पर मेहंदी डिजाइन लगा लें।

टैंपल डिजाइन
आजकल टैंपल डिजाइन मेहंदी से लेकर ज्वैलरी में काफी फेमस हो रहा है। महिलाओं में इसे लेकर क्रेज भी काफी बढ़ रहा है। टैंपल मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत आकर्षत लगता है। महिलाएं इस डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं। इस डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले आप टैंपल डिजाइन बना लें। इस डिजाइन को बनाने के बाद इसे बीच की उंगली से मिला दें। और अपनी उंगली पर भी मेहंदी का डिजाइन बना लें। ये डिजाइन दिखने में जीतना खूबसूरत है, लगाने में उतना आसान भी है।

फिंगर मेहंदी डिजाइन
मेहंदी डिजाइन में आज कल काफी यूनिक स्टाइल देखने को मिल रहे है। आपके पास अगर ज्यादा समय नहीं है तो, आप अपनी उंगलियों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। ये बहुत जल्दी और आसानी से आप खुद भी अपने हाथों में लगा सकते हैं।

हाफ हेंड डिजाइन
हाफ हेंड मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत सुंदर है। आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर उतार सकती है। इसे लगाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। कम समय में आप इस तरह के कई मेहंदी डिजाइन्स आपने हाथों में लगा सकती हैं।

मेहंदी टिप्स
- मेहंदी जल्दी सुखाने के लिए आप लोहे के तावे पर लौंग गर्म करके अपने हाथ को उस पर सेके। इससे मेहंदी भी जल्दी सूख जाएगी। और आपके मेहंदी का रंग भी बहुत अच्छा रचेगा।
- हाथों की मेहंदी सूखने के बाद उस पर चूना लगा लें। इससे भी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है।
- मेहंदी सूखने के बाद अपने हाथों पर सरसों का तेल या पिपरमिंट का तेल लगा लें। इससे भी आपके मेहंदी का रंग उभर कर आता है।
- आप अपने मेहंदी पर नींबू चीनी का घोल लगाए। इससे भी मेहंदी का रंग काफी निखर कर आता है।
Image Credit : Instagram



Click it and Unblock the Notifications
