Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Sai Pallavi Beauty Tips: बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं साई पल्लवी, ऐसे रखती है अपनी स्किन का ख्याल
South Indian Actress Sai Pallavi Beauty and skin care : साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी बेहद ही खूबसूरत हैं। उनकी नेचुरल ब्यूटी के फैन्स दीवाने हैं। साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली साई पल्लवी कई बेहतरीन फिल्मों जैसे फ़िदा, काली, मारी 2, अथिरन आदि में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, साई पल्लवी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो स्क्रीन पर शायद ही कोई मेकअप करती हैं। स्क्रीन पर उनकी नेचुरल ब्यूटी और घुंघराले लंबे बाल देखने में बेहद ही खूबसरत लगते हैं। यहां तक कि वे अपने चेहरे के मुंहासों को दिखाने में भी नहीं हिचकिचाती हैं।
स्क्रीन पर साई पल्लवी के नो मेकअप लुक को देखकर फैन्स हमेशा ही उनकी नेचुरल ब्यूटी के बारे में जानना चाहते हैं। साई पल्लवी अपनी स्किन और ब्यूटी का ख्याल रखने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करती हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

हेल्दी फूड पर करती हैं फोकस
साई पल्लवी अपने खाने का खास ख्याल रखती है। वह केवल हेल्दी फूड्स लेती हैं जिनमें फल और सब्जियों की अच्छी मात्रा होती है। यह ना केवल उनकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है, बल्कि उन्हें भीतर से भी स्वस्थ रखता है। इसके अलावा, वह पर्याप्त मात्रा में पानी लेती हैं जिससे उन्हें क्लीयर और रेडिएंट स्किन मिलती है।
फिटनेस का रखती हैं ध्यान
अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए साई नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं। वह वेट लॉस या जीरो फिगर पाने के लिए ऐसा नहीं करती हैं, बल्कि खुद को हेल्दी रखने के लिए करती हैं। वह अपने फिटनेस रूटीन में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों को शामिल करती हैं। इसके अलावा, साई एक ट्रेन्ड डांसर भी हैं। डांसिंग करने से भी उन्हें हेल्दी बॉडी और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।
केमिकल्स से बनाती हैं दूरी
साई पल्लवी ने खुद एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बालों व स्किन की केयर करने के लिए कभी भी भी सिंथेटिक केमिकल से मिक्स शैम्पू या साबुन आदि प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। यहां तक कि वह सिनेमा के लिए भी हेयर कलरिंग करना या हेयर स्ट्रेटनिंग करना पसंद नहीं करतीं। स्क्रीन पर भी वह अपने नेचुरल कर्ली हेयर में ही एक्टिंग करती हुई नजर आती हैं। अपने बालों के लिए वह नारियल तेल जैसे नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करती हैं।
खुद के प्रति सकारात्मक रवैया
साई पल्लवी का मानना है कि खूबसूरती बाहरी नहीं, बल्कि अंदरुनी होती है। साई पल्लवी ने जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस समय उन्हें पिंपल्स थे, लेकिन उन्होंने उन्हें मेकअप के पीछे नहीं छिपाया। उनकी असली खूबसूरती को दर्शकों ने भी पसंद किया। साई का कहना है कि इससे उन्होंने यह सीखा कि आत्मविश्वास ही असली खूबसूरती है। अपने पॉजिटिव एटीट्यूड के कारण वह जो भी पहनती हैं या खुद को जिस तरह भी कैरी करती हैं, उसमें बेहद खूबसूरत ही दिखती हैं। अपने तनाव को कम करने के लिए वह मेडिटेशन आदि का सहारा लेती हैं।
करती हैं नेचुरल रेमिडीज
अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए साई नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल करने पर अधिक जोर देती हैं। मसलन, अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाने वाली हल्दी उनकी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा है। इसी तरह, अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए साई दही, शहद और बेसन चीजों से फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करती हैं। अपनी स्किन व बालों को पैम्पर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना उन्हें पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
