Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Skin Care For Men: पुरुषों की स्किन भी होती है सख्त, इन फेस मास्क को लगाने से चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग
महिलाओं के मुताबिक पुरुषों की स्किन ज्यादा सख्त होती है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उन्हें स्किन केयर की जरूरत नहीं होती। महिलाओं की ही तरह पुरुष भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने की ख्वाहिश रखते हैं।
अगर आप भी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे फेस पैक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। पुरुष इस फेस मास्क को घर पर भी ट्राई कर सकते हैं। इस फेस मास्क को लगाने से न सिर्फ चेहरा ग्लो करेगा बल्कि झुर्रियों, और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इस फेस मास्क को बनाने की आसान रेसिपी...

पुरुषों के लिए फेस मास्क बनाने की रेसिपी
सामग्री -
* बेसन - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* नींबू का रस - 1 चम्मच
* दही - 1 चम्मच
फेस मास्क बनाने की विधि -
1. मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल में बेसन, शहद, नींबू का रस और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. जब आपको एक चिकना पेस्ट मिल जाए तो इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करे।
3. पुरुष इस मास्क को चेहरे पर लगाने के लिए अपने चेहरे को हल्का सा मन करें।
4. इसके बाद मास्क को अपनी आंखों और दाढ़ी से दूर रखते हुए अपने चेहरे पर सामान मात्रा में लगाएं।
5. इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक इस मास्क को अपने चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें।
6. चेहरे पर फेस मास्क सूख जाने के बाद अपनी उंगलियों को गीला करके कुछ मिनटों तक सर्कुलेशन मोशन में फेस मसाज करें।
7. ऐसा करने से आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलेगी।
8. अब अपने चेहरे को गुनगुने पान पानी से धो लें और चेहरे को थपथपाकर सुखा लें।
9. अपनी स्किन के अनुसार चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।
पुरुषों के चेहरे के लिए फेस मास्क के फायदे -
1. बेसन
बेसन आपकी स्किन पर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, जो अशुद्धियों और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है।
2. शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह स्किन को मॉइस्चराइज करने और आराम देने में मदद करता है।
3. नींबू
नींबू के रस में विटामिन सी के गुण होते हैं, जो आपके स्किन को चमकदार बना सकता है और चेहरे की रंगत को भी निखार सकता है।
4. दही
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन को धीरे से एक्सफोलिएट करने और मॉइस्चराइज़ करने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications