Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पूरे दिन AC में बैठने से भी स्किन बन जाती हैं ड्राय, ऐसे हाइड्रेशन मैंटेन करें
गर्मी और उमस वाले मौसम में चेहरे और बालों की हालत बहुत खराब हो जाती है। चिपचिपे मौसम से बचने के लिए हम एसी में बैठना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एसी में ज्यादा बैठना आपके स्किन और बालों की ड्रायनेस बढ़ा सकता है और अगर आप त्वचा को ठीक तरह से माइश्चराइज नहीं करती है, तो चेहरे की नमी एसी खींचकर ड्रायनेस की समस्या बढ़ा देगी।
वहीं अगर आप इस ओर ध्यान नहीं देंगे तो सूखी त्वचा आपकी चेहरे की दूसरी समस्याएं भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि एसी में बैठते हुए कैसे चेहरे और बालों का ध्यान रखें।

ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
- सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। एसी की ठंडक के चलते प्यास कम लगती है और जो डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ा देता है। जिस वजह से चेहरे में सूखापन बढ़ जाता है, इसलिए एसी में खूब पानी पिएं।
- डिटॉक्स वाटर पिएं जैसे खीरा, नींबू, पुदीना, तुलसी से बना डिटॉक्स वाटर न केवल स्वाद बढ़ाता है, जिससे ज्यादा मात्रा में पानी पिया जा सकता है।
- अगर आप खूब देर तक एसी में रहती हैं, तो नारियल पानी पिएं। गर्मियों और मानसून में नारियल पानी पीने से न्यूट्रिशन शरीर के साथ स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
- गुलाबजल और एलोवेरा जैल को मिक्स करके फेस मिस्ट बना लें और स्प्रे बोतल में डालकर चेहरे पर एसी में बैठकर यूज करें।
- जब आप AC में ज्यादा देर रहते हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपकी त्वचा को नमी देने के साथ इसे डैमेज होने से भी बचाती है।
- एसी में ज्यादा रहने वाले लोगों को माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए हो। चेहरे को दिन में जितनी बार भी धोएं माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल ही करें। इससे त्वचा डैमेज नहीं होगी।
- नारियल के तेल में प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट और स्मूथ बनाए रखते हैं। जब रूखी त्वचा की बात आती है तो नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
