Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Skin Care Tips: डेड स्किन और एक्ने से पाना है छुटकारा, चेहरे पर लगाएं संतरे के छिलके के फेस स्क्रब
सेहत के लिए संतरा खाना काफी फायदेमंद है। लेकिन आपके स्वास्थ्य के साथ ये आपके स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। संतरे की तरह आपकी स्किन के लिए संतरे के छिलके भी काफी असरदार हैं।
संतरे के छिलके आपकी स्किन से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। बस आपको सही तरह से संतरे के छिलके का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करना है और आपको स्किन टैनिंग, पिग्मेंटेशन, एक्ने और पिंपल्स, ड्राइनेस से राहत मिलेगी। तो आइए जानते हैं संतरे के छिलके से स्क्रब बनाने के 4 तरीके-

संतरे के छिलके के 4 फेस स्क्रब
1. संतरे का छिलका और नारियल तेल का स्क्रब
सामग्री
* संतरे के छिलके का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
प्रयोग की विधि
1. संतरे के छिलके और नारियल तेल का स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में छिलके का पाउडर और नारियल के तेल में शहद मिला दें।
2. जब सभी चीजें अच्छे से मिल जाए तो इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से मसाज कर लें।
3. मसाज करने के बाद फेस पर इस पेस्ट को थोड़ी देर लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा साफ कर लें।
2. संतरे के छिलके और चीनी का स्क्रब
सामग्री
* संतरे के छिलके का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* चीनी - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
प्रयोग की प्रक्रिया
1. संतरे के छिलके और चीनी का स्क्रब बनाने के लिए ऊपर बनाई गई सभी सामग्रियों को एक साथ मिला दें।
2. अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में धीर-धीरे मसाज करें और 5 मिनट के लिए फेस को ऐसे ही छोड़ दें।
3. इसके बाद अपने फेस को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
3. संतरे के छिलके और दही का स्क्रब
सामग्री
* संतरे के छिलके का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* दही - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
सामग्री
1. संतरे के छिलके और दही का स्क्रब बनाने के लिए ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें।
2. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
3. 10 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से अपना चेहरा क्लिन कर लें।
4. संतरे के छिलके और दलिया का स्क्रब
सामग्री
* संतरे के छिलके का पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* दलिया - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
प्रयोग की प्रक्रिया
1. संतरे के छिलके और दलिया का स्क्रब बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें।
2. अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
3. फिर 5 से 10 मिनट तक अपने फेस पर स्क्रब लगाकर छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications